देश

Kolkata: दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 की मौत, 14 घायल-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2024, 07:06 AM IST

Kolkata Building Collapse: दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई है, हादसे में 2 की जान चली गई है, पुलिस के आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर हैं।

Image

कोलकाता बिल्डिंग हादसे में 2 की मौत

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • साउथ कोलकाता के गार्डन रिच इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी
  • हादसे में 2 की मौत हो गई वहीं इस हादसे में 14 लोग घायल हैं
  • इलाके से मौके पर मलबा हटाने का काम किया जा रहा हैं

Building Collapse in Metiabruz South Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से संडे रात दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, साउथ कोलकाता के गार्डन रिच इलाके के मेटियाब्रुज में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई इस हादसे में 2 की जान चली गई है और 14 लोग घायल हैं, बताते हैं कि ये हादसा 17 मार्च की देर रात 12 बजे के आस-पास हुआ है।

निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी है उसके आसपास कई झोपड़ी बनी बनी हुई थी, वहीं पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं के प्रभारी निदेशक ने बताया कि बचाव दल मौके पर मौजूद है पुलिस के आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और राहत बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

14 लोगों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं

पुलिस, दमकल और Disaster Management Group के तरफ से रात भर बचाव कार्य चलाया गया। 14 लोगों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं, फ़िलहाल इलाक़े में मलबा हटाने का काम किया जा रहा हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताई स्थिति

बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि हजारी मोल्ला बागाना, मेटियाब्रुज में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का गढ़ है। उन्होने बताया कि प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजदू हैं और साथ ही आपदा प्रबंधन टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

बताया गया है कि इमारत के गिरने से मलबे के नीचे से तकरीबन 14 लोग दब गए थे उनको निकालकर पास के कोलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article