देश

Kulgam Encounter: कुलगाम में एनकाउंटर का 8वां दिन, रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी; दो आतंकी ढेर, 4 जवान घायल

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आठवें दिन भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि चार जवान भी घायल हो गए। सुरक्षाबल दुर्गम जंगली इलाके में आतंकियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर समेत सभी जरूरी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Image

कुलगाम में 8वें दिन भी एनकाउंटर जारी (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आठवें दिन भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि चार जवान भी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 8वें दिन भी कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

आतंक विरोधी अभियान जारी

आतंकवाद के खिलाफ अभियान आठवें दिन भी जारी है, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे लंबा अभियान है। सुरक्षाबल दुर्गम जंगली इलाके में आतंकियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर समेत सभी जरूरी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद-रोधी तंत्र की समीक्षा की और साथ ही उन्हें जारी अभियान की जानकारी दी गई।

सनद रहे कि दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया था कि पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी के बाद रात में अभियान रोक दिया गया था, लेकिन घेराबंदी को मजबूत किया गया तथा क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article