देश

बंगाल के नादिया में तेज रफ्तार कार ने तीन ई-रिक्शा को उड़ाया, 7 लोगों की मौके पर ही मौत, 8 घायल

विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

Image

कार की टक्कर में 7 की मौत

Photo : PTI

7 Killed As Speeding Car Hits E-Rickshaws: शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना छपरा इलाके के लक्ष्मीगाछा में उस समय हुई, जब ई-रिक्शा सवार लोग आगामी ईद के त्योहार के लिए खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जो वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article