Naxalites Encounter:छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक किसी से छिपा नहीं है वहां जवानों से उनकी भिड़ंत होती रहती है, ताजा घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर 5 हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ में मार दिया है, बताते हैं कि
एनकाउंटर में मारे गए 5 नक्सलियों पर 40 लाख रुपए का इनाम था।
नक्सलियों के गढ़ में घुसकर नक्सलियों को मारने को बड़ी कामयाबा माना जा रहा है जिसके बाद जवानों ने उन्हें मारने के बाद जश्न मनाया है, वहीं जवानों का डांस करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है जो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई जवान हाथों में AK-47, SLR और इंसास जैसे घातक हथियार हाथों में लेकर हल्बी और गोंडी गाने पर डीजे की धुन पर नाचते दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जवानों ने 15 नवंबर की शाम से 19 नवंबर की सुबह तक करीब 4 दिन का ऑपरेशन चलाया, जो करीब 100 घंटे तक चला था जिसमें उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
