देश

फोटो देख, कंफ्यूज मत होइए, ये महाभारत का चक्रव्यूह नहीं बल्कि महिलाओं का महारास है, जानें इसकी पूरी कहानी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2023, 09:42 PM IST

द्वारका में 23-24 दिसंबर को दो दिनों तक महारास का आयोजन किया गया था। जानकारी के अनुसार दो दिवसीय समारोह बाणासुर की बेटी और भगवान कृष्ण की बहू उषा की याद में आयोजित किया गया था।

Image

द्वारका में महा रास

Photo : ANI

Maha Raas In Dwarka: रविवार को गुजरात के द्वारका में भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबी 37,000 से अधिक महिलाओं ने संगीत के साथ नृत्य किया।पारंपरिक लाल पोशाक पहने महिलाएं भगवान कृष्ण की मूर्ति के चारों ओर विशाल घेरे में नृत्य करती रहीं।

दो दिवसीय कार्यक्रम

द्वारका में 23-24 दिसंबर को दो दिनों तक महारास का आयोजन किया गया था। जानकारी के अनुसार दो दिवसीय समारोह बाणासुर की बेटी और भगवान कृष्ण की बहू उषा की याद में आयोजित किया गया था।

37 हजार महिलाएं हुईं शामिल

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया था। समूह नृत्य के भव्य समारोह में दुनिया भर से अहीर समुदाय की 37,000 महिलाएं शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक अहीर यादव समाज के लोग शामिल हुए।

भगवान कृष्ण की पुत्रवधू उषा कौन हैं?

बाणासुर की पुत्री उषा का उल्लेख भागवत पुराण में मिलता है। वह असुर राजा बाणासुर की बेटी हैं। उनका विवाह भगवान कृष्ण के पोते अनिरुद्ध से हुआ। कैसे उसे भगवान कृष्ण के पोते से प्यार हो गया और उससे शादी कैसे हुई, इसकी कहानी भागवत पुराण में खूबसूरती से वर्णित है। उषा के पिता बाणासुर सोनितपुरा शहर के शासक थे। वह शिव का बहुत बड़ा भक्त था और उसे 1000 भुजाओं का वरदान प्राप्त था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article