देश

सिक्किम में बड़ा हादसा, सैन्य शिविर पर भूस्खलन में तीन सैन्यकर्मी शहीद, 6 सैनिक लापता

रविवार शाम 7 बजे मंगन जिले के लाचेन कस्बे के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए बचाव दल चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

Image

सिक्किम में भूस्खलन

Photo : PTI

Landslide in Sikkim: भारी बारिश से जूझ रहे सिक्किम में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सैन्य शिविर पर भूस्खलन से तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए हैं और 6 सैनिक लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे मंगन जिले के लाचेन कस्बे के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। अधिकारी ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में भारी और लगातार बारिश के बाद एक भयावह भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई। इनकी पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में हुई है।

लापता सैन्यकर्मियों का पता लगाने में जुटा बचाव दल

अधिकारी ने एक बयान में कहा कि सैन्यकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार अन्य सैनिकों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। रक्षा अधिकारी ने कहा कि सेना ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article