देश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे पर क्या बोला बोइंग? इसी कंपनी का था AI-171 जो उड़ान भरने के साथ ही हो गया क्रैश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी नाम शामिल है। एयर इंडिया का AI-171 विमान टेकऑफ करने के साथ ही क्रैश कर गया था।

Image

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोइंग के सीईओ ने एअर इंडिया के चेयरमैन से बात की (फोटो-AI)

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे पर बोइंग कंपनी से शोक जताते हुए एअर इंडिया के चेयरमैन से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। एयर इंडिया की AI-171 फ्लाइट बोइंग कंपनी की ही थी, जो उड़ान भरने के साथ ही अहमदाबाद में क्रैश कर गई थी। एयर इंडिया की ये फ्लाइट लंदन के लिए टेकऑफ की थी, लेकिन चंद सेंकेंड बाद ही क्रैश कर गई।

बोइंग ने जताया शोक

बोइंग के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केली ऑर्टबर्ग ने एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से बात की। ऑर्टबर्ग ने यह जानकारी दी। ऑर्टबर्ग ने एक बयान में कहा, ‘‘एअर इंडिया की (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की) उड़ान संख्या 171 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रियजनों के साथ-साथ अहमदाबाद में प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।’’

जांच में सहयोग को तैयार

ऑर्टबर्ग ने कहा कि बोइंग की एक टीम भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के नेतृत्व में जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा- ‘‘मैंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से बात की है और अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की है।’’

14 साल पुराना था AI-171 विमान

बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर विमानों ने 14 साल पहले उड़ान भरना शुरू किया था और बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद में हुई दुर्घटना इन विमानों के साथ हुई पहली घातक दुर्घटना है। विमानन विश्लेषण कंपनी ‘सिरियम’ के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान - वीटी-एएनबी - 11.5 साल पुराना था और 41,000 घंटे से अधिक उड़ान भर चुका था। एअर इंडिया और इंडिगो दो भारतीय विमानन कंपनियां हैं, जो बी787 विमानों का संचालन करती हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article