देश

Parliament Attack: संसद पर हमले के 22 साल, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 13, 2023, 02:42 PM IST

Parliament Attack: 13 दिसंबर, 2023 को भारतीय संसद पर हुए घातक आतंकवादी हमले के 22 साल पूरे हो गए। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 2001 के हमले को अंजाम दिया था।

Image

संसद पर हुए हमले में शहीद सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी

Photo : Twitter

Parliament Attack: आज संसद पर हमले की बरसी है। इसी दिन पाक समर्थित आतंकियों भारतीय संसद पर कायराना हमला किया था। इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य नेता आज संसद भवन में एकत्र हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा- "आज, हम 2001 में संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद करते हैं और उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं। खतरे के सामने उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे देश की स्मृति में अंकित रहेगा।"

13 दिसंबर 2001 को हुआ था हमला

13 दिसंबर, 2023 को भारतीय संसद पर हुए घातक आतंकवादी हमले के 22 साल पूरे हो गए। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 2001 के हमले को अंजाम दिया था। भारत सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा पर भी आरोप लगाया था, हालांकि, लश्कर ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया था।

संसद पर हमले के 22 साल

13 दिसंबर 2001 को, पांच आतंकवादी गृह मंत्रालय और संसद लेबल वाली एक कार में सवार होकर संसद भवन में घुस आए। उस समय, लोकसभा और राज्यसभा दोनों को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन प्रमुख राजनीतिक नेताओं सहित 100 से अधिक लोग इमारत में थे। बंदूकधारियों ने कार पर नकली पहचान स्टिकर का इस्तेमाल किया और संसदीय परिसर के आसपास तैनात सुरक्षा को आसानी से तोड़ दिया। आतंकवादियों ने एके-47 राइफल, ग्रेनेड लॉन्चर, पिस्तौल और ग्रेनेड लेकर हमले को अंजाम दिया। हमले के दौरान मारे गए पांच आतंकवादियों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के हमजा, हैदर उर्फ तुफैल, राणा, रणविजय और मोहम्मद के रूप में हुई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article