देश

गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मिला DU की लापता छात्र स्नेहा देबनाथ का शव; 7 जुलाई को हुई थी लापता

Delhi Crime: दिल्ली यूनिवर्सिटी की लापता 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। त्रिपुरा की रहने वाली स्नेहा देबनाथ का कथित शव दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मिला है। दिल्ली के दो जिलों की 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी।

Image

लापता छात्रा का मिला शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Delhi Crime: दिल्ली यूनिवर्सिटी की लापता 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। त्रिपुरा की रहने वाली स्नेहा देबनाथ का कथित शव दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे नदी में मिला है। दिल्ली के दो जिलों की 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि पुलिस टीम को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे नदी में एक लड़की का शव मिला है। मृतक लड़की की उम्र 19 साल होने की पुष्टि हुई है।

सिग्नेचर ब्रिज था आखिरी लोकशन

बकौल दिल्ली पुलिस, 7 जुलाई को पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से 19 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना मिली। परिवार की ओर से दिए गए एक नोट से उसके सिग्नेचर ब्रिज से कूदने के इरादे का संकेत मिला और पुलिस ने जब जांच की तो एक कैब ड्राइवर ने लापता लड़की को सिग्नेचर ब्रिज पर ड्रॉप करने की पुष्टि की। तकनीकी निगरानी से पता चला कि उसका आखिरी लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को ब्रिज पर खड़ा देखा था। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर निगम बोध घाट से नोएडा तक उसको तलाशा गया। उसके करीबी दोस्तों ने बताया कि वह पिछले कुछ माह से परेशान थी और उसने उसी सुबह एक ईमेल और वॉट्सएप मैसेज भेजा था।

ब्रिज के CCTV हैं खराब

बता दें कि सिग्नेचर ब्रिज पर मौजूद कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब हैं जिसकी वजह से पुलिस को लड़की का कोई फुटेज नहीं मिल पाया। आखिरी बार स्नेहा देबनाथ को 7 जुलाई को देखा गया था और उसकी दिन उसने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article