देश

राजस्थान के टोंक में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त, यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे विस्फोटक; 2 गिरफ्तार

टोंक में DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारुति सियाज कार से 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 200 एक्सप्लोसिव कार्टेज और करीब 1100 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद किया। बूंदी जिले के करवर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त की गई है। पुलिस विस्फोटक सामग्री की सप्लाई और इसके संभावित उपयोग को लेकर गहन जांच कर रही है।

Image

राजस्थान के टोंक में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

राजस्थान के टोंक में पुलिस की DST टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट को कार सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। रुति सियाज कार में भरकर दो युवक बूंदी जिले के करवर से टोंक लाये थे। DST टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया है।

बरौनी थाना क्षेत्र में की गई नाकाबंदी

DST टीम को पुख्ता मुखबिर सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध मारुति सियाज कार को रोका गया और तलाशी ली गई।

क्या-क्या हुए बरामद?

तलाशी के दौरान कार में यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर रखा गया करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ। इसके अलावा 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल, कुल लगभग 1100 मीटर वायर भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाके में भी किया गया था। इसी एंगल से यह जांच की जा रही है कि बरामद विस्फोटक सामग्री का कहीं उसी नेटवर्क से तो कोई संबंध नहीं है।

कौन हैं दो गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र भंवरलाल (48), जाति पटवा, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल (33), जाति मोची, निवासी करवर थाना करवर जिला बूंदी के रूप में हुई है।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से विस्फोटक सामग्री की सप्लाई, इसके स्रोत और संभावित उपयोग को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पूरे नेटवर्क की जांच के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article