देश

विवाद नहीं, राम हैं समाधान... पीएम मोदी की इन 15 बातों से प्रभु श्रीराम के नाम का मतलब समझिए

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 03:29 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने बताया कि अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम! समारोह के दौरान बजायी गई मधुर 'मंगल ध्वनि' में देशभर के 50 पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया गया।

Image

'आज हमारे राम आ गए हैं।'

15 Quotes On Shri Ram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश-विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने। इस मौके पर पीएम मोदी इस बात का उल्लेख किया कि ये मंदिर, मात्र एक देव मंदिर नहीं है। ये भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। उन्होंने प्रभु श्रीराम के नाम के मायने को समझाया। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में इन 15 बातों से राम के राम के मायने समझाए।

प्रधानमंत्री के संबोधन की 15 बड़ी बातें

  1. आज हमारे राम आ गए हैं।
  2. राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं।
  3. राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं।
  4. राम सिर्फ हमारे नहीं है, राम सबके हैं।
  5. राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंतकाल हैं।
  6. राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं।
  7. राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं।
  8. राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं।
  9. राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं।
  10. राम प्रवाह हैं, राम प्रभाव हैं।
  11. राम नेति भी हैं। राम नीति भी हैं।
  12. राम नित्यता भी हैं। राम निरंतरता भी हैं।
  13. राम विभु हैं, विशद हैं।
  14. राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं।
  15. प्रभु राम भारत की आत्मा के कण-कण से जुड़े हुए हैं।
पीएम मोदी का कहना है कि राम भारतवासियों के अंतर्मन में विराजे हुए हैं। भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम !' प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद मोदी ने भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया।

सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी लेकर आए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें