देश

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 134 अधिकारियों का हुआ तबादला

Administrative Reshuffle: जम्मू कश्मीर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को तत्काल प्रभाव से 134 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना के आदेश जारी किए। जम्मू कश्मीर सरकार के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।

Image

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Administrative Reshuffle: जम्मू कश्मीर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को तत्काल प्रभाव से 134 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना के आदेश जारी किए। जिन 134 अधिकारियों के तबादले किये गए हैं, उनमें विशेष सचिव, सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, प्रबंध निदेशक और निदेशक स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर सरकार के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें पांच पर्यटन विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी शामिल हैं।

वीरेंद्र कुमार मन्याल को पटनीटॉप में पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में तैनात किया गया, जबकि कुलभूषण खजूरिया को राजौरी में पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में तैनात किया गया। मोहम्मद रउफ रहमान को कोकरनाग में पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में तैनात किया गया है, जोगिंदर सिंह जसरोटिया को भद्रवाह के पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में स्थानांतरित किया गया है और बाबू राम टंडन को पर्यटन विकास प्राधिकरण, बानी-बशोली के सीईओ पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें जेकेपीसीसी के प्रबंध निदेशक बशीर अहमद डार भी शामिल हैं, जिनका तबादला करके जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की सचिव स्मिता सेठी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है, जबकि पर्यटन विभाग की विशेष सचिव मथोरा मासूम को जम्मू कश्मीर वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article