देश

अबूधाबी में फंसे हैं 100 पंजाबी श्रमिक, बचाने के लिए राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:47 PM IST

पंजाब के करीब 100 अप्रवासी श्रमिक संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में फंसे बिना पासपोर्ट के फंसे हुए हैं। उन्हें भारत वापस लाने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है।

Image

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा

Photo : Twitter

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में फंसे पंजाब के करीब 100 अप्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और जल्द से जल्द निकालने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। विदेश मंत्री को लिखे पत्र में, सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अबू धाबी में एक निजी फर्म, स्क्वायर जनरल कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में काम करने वाले पंजाब के करीब 100 मूल निवासी बिना पासपोर्ट के फंसे हुए हैं, क्योंकि उक्त फर्म ने उनके ठेके कथित तौर पर समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण पंजाबी कामगार ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद भारत नहीं लौट पा रहे हैं। जबकि उनके परिवार उनके टिकट की व्यवस्था करने को तैयार हैं।

आप के वरिष्ठ नेता ने अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री से कहा कि मैं इस मामले में आपके तत्काल हस्तक्षेप और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास को निर्देश जारी करने का अनुरोध करता हूं कि वे फंसे हुए व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित करें ताकि उनकी जल्द भारत वापसी की व्यवस्था की जा सके।

सांसद ने एक ट्वीट में लिखा कि मैंने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में फंसे पंजाब के अप्रवासी श्रमिकों के एक समूह के प्रत्यावर्तन में उनके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article