देश

10 साल पहले केजरीवाल ने हलफनामा दे किए थे कई वादे, जानिए अब क्या है उसका हाल, टूटा या है बरकरार?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 27, 2023, 08:37 PM IST

2013 के चुनाव में भाग लेने से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए एक शपथ पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होने कई बड़े वादे किये थे जो अब झूठ साबित होते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल और उनकी पार्टी हमेशा से वीवीआईपी कल्चर के खिलाफ होने का दावा करती रही है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।

Image

10 साल पहले केजरीवाल ने हलफनामा दे किए थे कई वादे, जानिए अब क्या है उसका हाल, टूटा या है बरकरार?

आम आदमी पार्टी का जब केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने गठन किया, तब ये लोग बड़े बंगलों, गाड़ियों, वीवीआई कल्चर के खिलाफ थे, भाषण देते थे। विरोधी नेताओं पर आरोप लगाते थे, लेकिन जब सत्ता में आए तो ये बातें आप के नेता भूलते दिख रहे हैं।

अब आपको सीएम अरविंद केजरीवाल का वो हलफनामा दिखाते हैं, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। ये हलफनामा 7 जून 2013 का है। जब सीएम केजरीवाल पहली बार दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

तब केजरीवाल ने 10 रुपये के स्टांप पेपर पर दिल्ली की जनता के नाम एक शपथ पत्र जारी किया था। इस शपथ पत्र में केजरीवाल ने 7 प्रतिज्ञा ली थी। जिसमें तीसरी प्रतिज्ञा थी कि वो कभी बड़ा बंगला नहीं लेंगे। आम आदमी के तरह ही सामान्य घर में रहेंगे। लेकिन अब हालात क्या है आप खुद देख रहे हैं... सीएम आवास के सिर्फ रेनोवेशन में 45 करोड़ खर्च हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article