हेल्थ

Yoga Day 2023: Alia Bhatt ने डिलीवरी के बाद योग की मदद से घटाया था वजन, प्रेरणादायक है एक्ट्रेस की फिटनेस जर्नी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 20, 2023, 10:31 AM IST

Alia Bhatt Weight Loss Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है।

Image

Alia Bhatt Weight Loss Tips

Alia Bhatt Weight Loss Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग के अलावा आलिया अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। आलिया की फिटनेस का हर कोई दीवाना है। फिल्मों में डेब्यू करने से पहले आलिया काफी मोटी हुआ करती थीं। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए लगभग 20 किलो वजन घटाया था।

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने तीन महीने में 16 किलो वज़न घटाया था। वहीं आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। मां बनने के बाद आलिया का वजन काफी बढ़ गया था। जिसे उन्होंने वापस से घटाते हुए पहले जैसी फिट हो गई हैं। ऐसे में आज हम आपको आलिया भट्ट की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

प्रेग्नेंसी के बाद आलिया ने वजन घटाने के लिए वर्कआउट के साथ साथ योग का भी सहारा लिया था। वो अक्सर मुंबई में योग क्लासेस के बागर स्पॉट की जाती थीं। योग की मदद से आलिया ने बढ़े हुए वजन को घटा लिया था। वेट लॉस के लिए आलिया योग को अपना मूल मंत्र मानती हैं। योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी उन्हें स्वस्थ रखता है।

वज़न को लेकर होना पड़ा शर्मसार

आलिया ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जब वो फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रही थीं तब उन्हें रोल के लिए मोटा बताया गया था, जो बात उनके दिल पर लग गई थी। इस वजह से उन्हें काफी शर्मिंदगी भी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने वजन घटाने की ठानी थी और उन्होंने कर दिखाया था।

वज़न मेंटेन करने के लिए क्या करती हैं?

आलिया भट्ट अपना वजन मेंटेन करने के लिए खाने का बेहद खास ध्यान रखती हैं। आलिया अपनी डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, सब्जियां, फल और ताज़ा जूस शामिल करती हैं। इसके साथ ही वह नियमित रूप से पिलाटेस और योग का अभ्यास भी करती हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article