हेल्थ

एक महीने में 94 से 17kg घटाकर इस पंजाबी रैपर ने बदला अपना हुलिया, डाइट से एक्सरसाइज तक, ट्रेनर ने खोला वेट लॉस का राज

YO YO Honey Singh Weight Loss In Hindi: मशहूर पंजाबी रैपर हनी सिंह ने हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री में फिर से कम बैक किया है। उन्होंने इसके लिए अपने आप को पूरी तरह से बदल लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने जबरदस्त वेट लॉस किया है। उन्होने एक ही महीने में 17 किलो वजन घटाकर खुद को फिट बनाया। उनके वेट लॉस सीक्रेट के बारे में ट्रेनर ने भी शेयर किया है। यहां जानें हनी सिंह ने कैसे किया वेट लॉस।

Image

YO-YO-HONEY-SINGH-WEIGHT-LOSS-IN-HINDI

YO YO Honey Singh Weight Loss In Hindi: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर सभी को चौंका दिया है। एक समय था जब उनका वजन 94 किलो तक पहुंच गया था, लेकिन उन्होंने महज एक महीने में 17 किलो वजन घटाकर खुद को पूरी तरह से बदल लिया। ये सफर आसान नहीं था, लेकिन सही डाइट, एक्सरसाइज और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने यह कर दिखाया।

हनी सिंह के इस बदलाव के पीछे कौन-कौन से फिटनेस सीक्रेट्स हैं? उन्होंने अपनी डाइट और वर्कआउट में क्या बदलाव किए? हाल ही में हनी सिंह के फिटनेस ट्रेनर अरुण कुमार ने कई सीक्रेट शेयर किए। यहां जानें उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में..

कैसे बढ़ा हनी सिंह का वजन?

हनी सिंह ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बायपोलर डिसऑर्डर और डिप्रेशन की वजह से वे लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहे। इस दौरान उनकी लाइफस्टाइल काफी खराब हो गई थी। अनहेल्दी ईटिंग, शराब का ज्यादा सेवन और वर्कआउट से दूरी के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा। लेकिन जब उन्होंने खुद को दोबारा फिट करने का फैसला किया, तो पूरी मेहनत के साथ इस जंग में कूद पड़े।

हनी सिंह ने कैसे किया 17 किलो वजन कम - How Did Honey Singh Lose Weight In Hindi

वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता, बल्कि डाइट और पूरी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना पड़ता है। हनी सिंह ने अपने ट्रेनर की मदद से एक खास डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन तैयार किया, जिसे फॉलो करके उन्होंने एक महीने में 17 किलो तक वजन कम कर लिया।

हनी सिंह वेट लॉस डाइट प्लान - Honey Singh Weight Loss Diet In Hindi

हनी सिंह की डाइट में हाई प्रोटीन फूड्स शामिल थे, जबकि कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम रखी गई थी। उन्होंने अपनी डाइट में उबले हुए चिकन को शामिल किया और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके अलावा, वे फल और सब्जियों का भी सेवन करते थे, जिससे उन्हें आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स मिलते रहें।

हनी सिंह वेट लॉस वर्कआउट रूटीन - Honey Singh Weight Loss Workout In Hindi

उन्होंने अपने वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज को शामिल किया। वे जिम में हैवी वेट ट्रेनिंग करते थे और कंपाउंड एक्सरसाइज पर अधिक फोकस करते थे। इसके अलावा, कैलोरी बर्न करने के लिए वे किक बॉक्सिंग भी करते थे। उनका मानना है कि रेगुलर वर्कआउट, फैमिली सपोर्ट और पॉजिटिव माइंडसेट ने उन्हें वजन कम करने में मदद की।

वजन कम करने के लिए मानसिक ताकत भी जरूरी

हनी सिंह मानते हैं कि वजन घटाने के लिए सिर्फ फिजिकल मेहनत ही नहीं, बल्कि मेंटल स्ट्रेंथ भी बहुत जरूरी होती है। उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदला, पॉजिटिव सोच अपनाई और खुद को हमेशा मोटिवेटेड रखा। उनका कहना है कि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने दिमाग को तैयार करें और फिर अपनी बॉडी को।

फैंस के लिए इंस्पिरेशन बने यो यो हनी सिंह

हनी सिंह का ये ट्रांसफॉर्मेशन उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो वजन घटाना चाहते हैं लेकिन सोचते हैं कि ये बहुत मुश्किल है। सही डाइट, वर्कआउट और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोई भी अपने फिटनेस गोल्स को हासिल कर सकता है। अगर आप भी फिट होना चाहते हैं, तो हनी सिंह की इस वेट लॉस जर्नी से सीख लेकर अपने सफर की शुरुआत करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article