हेल्थ

World Oral health Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे, जानें इसका इतिहास और थीम

दुनिया भर में मुंह से संबंधित सभी तरह की समस्याओं के निपटान और जागरूकता के लिए World Oral health Day मनाया जाता है। हर साल मनाया जाने वाला ये दिवस ओरल हाइजीन की जागरूकता को बढ़ावा देता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का इतिहास और इस साल की थीम के बारे में विस्तार से...

Image

world oral health day

हर साल दुनिया भर में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और ओरल संबंधी तमाम तरह की समस्याओं के निपटान के लिए वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। 20 मार्च के दिन ये दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। मौखिक स्वास्थ्य में दांत, मसूड़े और जीभ की सेहत का ख्याल रखना शामिल होता है। आइए जानते हैं वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का क्या है इतिहास और इस साल की थीम के बारे में विस्तार से...

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का इतिहास - World Oral Health Day History

लोगों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाले इस दिन की शुरुआत एफडीआई (World Dental Federation) के संस्थापक डॉ. चार्ल्स गोडॉन के जन्मदिन पर मनाने की घोषणा की गई थी। जिसे पहले 12 सितंबर के मनाए जाने की घोषणा हुई थी। लेकिन बाद में किसी भी विवाद से बचाव के लिए इसे 20 मार्च के दिन स्थानांतरित कर दिया गया। साल 2013 में 20 मार्च के दिन पहला वर्ल्ड ओरल हेल्थ मनाया गया।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2025 की थीम - World Oral Health Day 2025 Theme

हर साल लोगों के बीच मौखिक स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए किसी एक खास थीम को रखा जाता है। जिसका उद्देश्य एक विशेष मैसेज लोगों के बीच पहुंचाना होता है। साल 2025 में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की थीम A Happy Mouth is... A Happy Mind. (एक खुश मुँह है... एक खुश मन है) रखी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article