हेल्थ

World Health Day कब और क्यों मनाया जाता है? जानें विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और साल 2025 की थीम

World Health Day 2025 : लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला World Health Day (विश्व स्वास्थ्य दिवस) दुनिया भर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी और जागरूकता के लिए जाना जाता है।

Image

world health day

Photo : iStock

World Health Day (विश्व स्वास्थ्य दिवस) हर साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत साल 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organization ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। स्पष्ट और साधारण शब्दों में कहें तो World Health Day को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में लोगों की सेहत के प्रति जागरूक करना है। आइए जानते हैं क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस और क्यों हुई इसकी शुरुआत?

World Health Day की शुरुआत कब हुई?

World Health Day (विश्व स्वास्थ्य दिवस) मनाने की शुरुआत साल 1950 में की गई। 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के पीछे कारण है कि इस दिन साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की शुरुआत की गई थी। जिसका उद्देश्य दुनिया भर में किसी भी तरह की बड़ी हेल्थ समस्या पर नजर रखना और उसका निपटारा करना है। इस विश्व व्यापी संगठन की शुरुआत के मात्र दो साल बाद से ही World Health Day मनाया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य

World Health Day (विश्व स्वास्थ्य दिवस) 7 अप्रैल के दिन दुनिया भर में मनाया जाता है। जिसके पीछे के उद्देश्य की बात करें तो इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखना है। विश्व में तेजी से बढ़ती बीमार लाखों की संख्या एक चिंता का विषय बनी हुई है। जिसमें टीबी, पोलियो, कैंसर, एड्स और कई तरह की संक्रामक बीमारियां शामिल हैं। इन सभी रोगों को ध्यान में रखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए हर साल एक खास थीम तैयार की जाती है, जिसका उद्देश्य किसी एक विशेष विषय पर लोगों को ध्यान केन्द्रित करना होता है। वहीं इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम 'स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य' (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) तय की गई है। जिसका उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article