हेल्थ

World No Tobacco Day : शरीर के इन अंगों को बर्बाद कर देता हैं तंबाकू, जान बचाने के लिए जरूरी है दूरी

World No Tobacco Day : तंबाकू एक ऐसा जहर है जो धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला कर देता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर हम आपको शरीर के उन अंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तंबाकू बर्बाद कर देता है। आइए जानते हैं क्यों तंबाकू न खाना आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

Image

World No Tobacco Day

World No Tobacco Day : दुनिया भर में तंबाकू का सेवन कई तरह से किया जाता है। इसमें भी हर उम्र के लोग आपको तंबाकू के अलग-अलग रूपों का इस्तेमाल करते हुए दिख जाते हैं। हालांकि कुछ देशों में तंबाकू इस्तेमाल करने के लिए एक उम्र सीमा तय की है, लेकिन उसके बाद भी ये मादक पदार्थ आपको अपने देश में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तंबाकू एक ऐसा धीमा जहर है, जो न केवल आपके लिए कई तरह की बीमारियां पैदा करता है बल्कि ये आपके शरीर को भी खोखला करता है। तंबाकू के सेवन के कारण हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसके इतने नुकसान देखते हुए हर साल 31 मई के दिन तंबाकू निषेध दिवस (No Tobacco Day) मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि तंबाकू आपके शरीर में किन अंगों पर सबसे बुरा असर डालता है?

दिल पर असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तंबाकू का इस्तेमाल आपके दिल की सेहत पर काफी बुरा असर डालता है। जी हां धूम्रपान के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला तंबाकू आपके हार्ट की धमनियों को संकुचित करता है। जिससे आपको ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय तक हार्ट की धमनियों की रुकावट आपके लिए हार्ट अटैक जैसे जानलेवा खतरे की वजह बन जाता है।

फेफड़ों पर असर

धूम्रपान के द्वारा तंबाकू के सेवन का असर सबसे ज्यादा आपके लंग्स पर देखने को मिलता है। लगातार बढ़ती फेफड़ों की बीमारियों का यही सबसे बड़ा कारण है। ज्यादातर लोगों के लिए अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और लंग कैंसर जैसी बीमारियों के लिए धूम्रपान ही जिम्मेदार होता है। क्योकि तंबाकू आपके फेफड़ों की कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचाता है।

ओरल हेल्थ पर असर

कुछ लोग दिन भर मुंह में तंबाकू रखने के आदि होते हैं। जिससे आपको ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। मुंह में रखे हुए तंबाकू के कारण आपको ओरल कैंसर, मसूड़ों और दांतों के रोग, मुंह से गंध आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तेजी से बढ़ रहे ओरल कैंसर का सबसे अहम कारण तंबाकू का इस्तेमाल करना है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article