हेल्थ

मानसून में क्यों बढ़ जाता है पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा? बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

बारिश के मौसम में आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का खतरा बढ़ जाता है। जिससे निजात पाने के लिए आपको कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा लेना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में क्यों पेट की बीमारियां बढ़ जाती हैं? आइए जानते हैं इससे बचाव के आसान उपाय...

Image

causes of digestive problem in monsoon and prevention tips

तपती गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून की बारिश काफी महत्वपूर्ण होती है। वहीं बारिश हो और पकोड़े न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। जी हां मानसून में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जिससे लोग अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान दिखाई देते हैं। यदि आपका पाचन पहले से ही कमजोर हैं, तो आपको इस मौसम में आपको और भी खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं पाचन दुरुस्त रखने के लिए कारगर घरेलू नुस्खे...

मानसून में पाचन की समस्याएं क्यों बढ़ती हैं?

आयुर्वेद के अनुसार मानसून के मौसम में हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, क्योंकि इस मौसम में हमारी जठराग्नि कमजोर हो जाती है। जिससे पाचन स्लो हो जाता है। इसके अलावा मानसून में हवा में बैक्टीरिया और फंगस का प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया, और संक्रमण के मामले बढ़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ कारगर घरेलू नुस्खे जो आपको पाचन के रोगों से बचा सकते हैं।

अदरक का सेवन

मानसून के मौसम में पेट की सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। जिससे आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से आसानी से बच पाते हैं।

सीजनल फल और सब्जियां खाएं

मानसून में पाचन से जुड़ी समस्याओं को बेहतर बनाने के लिए आपको सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है। हालांकि आपको मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनमें हानिकारक कीड़े पनपने की संभावना अधिक होती है।

बाहर का खाना न खाएं

बारिश के मौसम में चटपटा खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन बाहर का खाना आपके पाचन को खराब कर सकता है। क्योंकि स्ट्रीट फूड्स में बैक्टीरिया का विकास तेजी से होता है। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इसलिए आपको मानसून में बाहर का खाना अवॉइड करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article