हेल्थ

फैंसी नाश्ता छोड़ खाने में शामिल करें ये 3 देसी चीजें, सेहत के लिए साबित होती हैं सुपरफूड

Health Indian Food For Breakfast : नाश्ता हमारे दिन की सबसे अहम मील होता है, इसलिए नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए। नाश्ते में ज्यादातर लोग चाय-कॉफी जैसी फैंसी चीजों को शामिल करते हैं। लेकिन आज हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए सुपरफूड साबित होंगी।

Image

indian breakfast

Healthy Food For Breakfast : दिनभर एक्टिव रहने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। जिसमें नाश्ता काफी अहम मील होता है। यदि आप अपनी डाइट को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं और नाश्ते के लिए कुछ हेल्दी विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हमारे बताए ये फूड्स जरूर ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको 3 देसी चीजों को बारे में बताएंगे जो आपके लिए सुपरफूड की तरह काम करते हैं।

स्प्राउट्स

अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स नाश्ते में खाने के लिए हेल्दी और टेस्टी फूड हैं। मूंग दाल, चना, लोबिया, मक्का जैसी चीजों से मिलकर बना स्प्राउट्स आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है। वहीं इन इन्हें अंकुरित होने के बाद खाएं तो इनके फायदे और बढ़ जाते हैं। फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ये नाश्ता आपके लिए सुपर फूड साबित होता है।

चीला

भारतीय घरो में चीला नाश्ते में खाना काफी पसंद किया जाता है। स्वाद और सेहत से भरपूर चीला नाश्ते का एक शानदार ऑप्शन है। चीला आप बेसन, मूंग दाल और कई अन्य चीजों को मिलाकर बना सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर चीला आपको दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखता है।

अंडा

अंडा और अंडा से बने उत्पाद जैसे आमलेट आदि आपके लिए नाश्ते का काफी हेल्दी विकल्प हो सकता है। लोग अंडा और इससे बनी चीजों को नाश्ते में खाना खूब पसंद करते हैं। प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडा आपकी सेहत के लिए सुपरफूड है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article