हेल्थ

वेट लॉस का है प्लान? तो नाश्ते में शामिल करें ये चीज, तेजी से पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी, बैली फैट का मिटेगा नामोनिशान

Heathy Breakfast for Weight Loss : यदि आप वेट लॉस जर्नी शुरू करना चाहते हैं, और इसके लिए कुछ हेल्दी खाने पीने के ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

Image

Healthy breakfast opstion for weight loss

Photo : iStock

वेट लॉस करने के लिए लोग क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं। इसके लिए वह घंटों तक जिम में पसीना बहाने से लेकर भूखे पेट रहने तक सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन वजन है कि कम होने का नाम ही नहीं लेता है। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको हमारा ये लेख पूरा पढ़ना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप खाते पीते भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको नाश्ते के ऐसे हेल्दी ऑप्शन बताने जा रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकते हैं। वेट लॉस का ये तरीका आपकी सेहत को भी खूब पसंद आने वाला है। तो चलिए जानते हैं वेट लॉस लिए के कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन...

वजन घटाने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें - Healthy Breakfast foods to Loss Weight in Hindi

स्प्राउट्स

नाश्ते के लिए अंकुरित अनाज और दालों के ये मिश्रण जिसे स्प्राउट्स के नाम भी जानते हैं, एक शानदार फूड चॉइस है। इसमें मौजूद भरपूर पोषक तत्व आपको भरपूर मात्रा में पोषण भी देते हैं। इसके साथ ही इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। जिससे आपको वेट लॉस में बेहद आसानी होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

मूंग दाल चीला

हेल्दी और टेस्टी नाश्ते के ऑप्शन में मूंग दाल का चीला सबसे ऊपर होता है। इसे बनाते समय आप इसमें प्याज, टमाटर और पनीर आदि की भी फिलिंग कर सकते हैं। भरपूर पोषण और बहुत कैलोरी वाला ये नाश्ता आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान आप इसे अपने नाश्ते का साथी बना सकते हैं।

अंडा या आमलेट

हेल्थ के लिए अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको अंडा नाश्ते में जरूर शामिल करना चाहिए। उबला हुआ अंडा या आमलेट हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का ऑप्शन है। अंडे में मौजूद विटामिन-बी, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व आपके शरीर को भरपूर पोषण दे देते हैं। इसके साथ अंडा आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आपको वेट लॉस में काफी आसानी होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article