हेल्थ

चेहरे से जानें अपनी सेहत का हाल, इन 10 संकेतों से समझें शरीर में क्या है समस्या, जानिए कैसे करें समाधान

Ways Your Skin Tell About Your Health: हमारा चेहरा सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे शरीर के अंदर चल रही हलचलों का भी आईना है। कई बार त्वचा पर नजर आने वाले छोटे-छोटे बदलाव हमारी सेहत से जुड़ी किसी गहरी समस्या की ओर इशारा करते हैं। आज हम त्वचा पर दिखने वाले कुछ ऐसे ही संकेत आपको बता रहे हैं...

Image

Ways Your Skin Tell About Your Health

Ways Your Skin Tell About Your Health: हम रोज आईना तो देखते हैं, लेकिन क्या कभी गौर किया है कि हमारा चेहरा हमारी सेहत के कई राज खोलता है? जी हां, चेहरे पर होने वाले छोटे-छोटे बदलाव जैसे बाल झड़ना, डार्क सर्कल, झाइयां या मुंहासे ये सब शरीर के अंदर हो रही किसी कमी या असंतुलन की ओर इशारा करते हैं। कई बार हम इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और समस्या बढ़ जाती है।

हेल्थ इन्फ्लूएंसर, हार्मोन एंड गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा की मानें तो अगर आप इन संकेतों को समय रहते पहचान लें, तो ना सिर्फ खुद को बेहतर समझ सकते हैं, बल्कि हेल्दी रहने के छोटे-छोटे उपाय भी आजमा सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर त्वचा पर दिखने वाले कुछ संकेत भी शेयर किया हैं, जो शरीर की समस्या से जुड़ी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही 10 चेहरे से जुड़े इशारे और उनके आसान समाधान।

1. बालों की हेयरलाइन पीछे खिसक रही है?

यह DHT हार्मोन के ज्यादा बनने का संकेत हो सकता है। इसके लिये रोज सुबह बिच्छू बूटी (Nettle) की चाय पीजिए, इससे बालों को फायदा मिलेगा।

2. आंखों के नीचे काले घेरे दिख रहे हैं?

यह शरीर में आयरन की कमी का इशारा है। इसे पूरा करने के लिए एक गिलास चुकंदर और आंवले का जूस पिएं, इससे खून की कमी दूर होगी।

3. आइब्रो हल्की होती जा रही हैं?

यह थायरॉइड की समस्या हो सकती है। ऐसे में धनिए की चाय पीजिए जिससे हॉर्मोन बैलेंस में मदद मिलेगी।

4. आंखों के पास पीलापन या गांठ बन रही है?

यह हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है। ऐसे में सुबह खाली पेट एक लहसुन की कली चबाएं।

5. गालों पर पिगमेंटेशन या झाइयां दिख रही हैं?

यह शरीर में ईस्ट्रोजन हॉर्मोन के ज्यादा होने का संकेत हो सकता है। इसमें सुधार के लिए एक कप चेस्टबेरी टी पीजिए।

6. चेहरे पर अनचाहे बाल आ रहे हैं?

यह टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ने की वजह से हो सकता है। रोज एक कप स्पीयरमिंट टी पिएं।

7. त्वचा फट रही है?

यह विटामिन B2 की कमी का नतीजा हो सकता है। इसके लिए चिया सीड्स वाला पानी पिएं।

8. स्किन बार-बार ड्राई हो रही है?

यह ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से होता है। इसके लिए अलसी का पाउडर रोटी में डालकर खाएं।

9. बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं?

यह जिंक की कमी का संकेत है। इनसे छुटकारा पाने के लिए रोज थोड़े कद्दू और सूरजमुखी के बीज खाएं।

10. होंठ काले पड़ते जा रहे हैं?

यह नियासिन (विटामिन B3) की कमी की ओर इशारा है। डाइट में ब्रोकली, हरी मटर और मशरूम शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article