Sawan Fast Diet Plan In Hindi: सावन का महीना हर साल एक नई ऊर्जा लेकर आता है। लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन एक सवाल हर बार मन में आता है कि आखिर व्रत में ऐसा क्या खाएं जो हेल्दी भी हो, पेट भी भरे और थकावट भी ना हो? अक्सर ऐसा होता है कि पूरे दिन कुछ उल्टा-सीधा खा लेते हैं और फिर कमजोरी या गैस की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास एक सही और आसान मील प्लान हो तो व्रत रखना और भी आसान हो जाता है। हेल्थ इंफ्लुएंसर और रजिस्टर्ड डाइटिशियन भाव्या धीर ने सावन सोमवार व्रत के लिए एक पूरा दिन का मील प्लान शेयर किया है, जो न सिर्फ सेहतमंद है बल्कि स्वादिष्ट भी है। चलिए जानते हैं क्या-क्या खाना है दिनभर।
सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं - What To Eat In Sawan Somvar Fast In HIndi
दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से
जब आप सुबह उठते हैं, तो सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू और एक चम्मच चिया सीड्स डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट साफ रहता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसके साथ अगर आप एक केला खा लें, तो आपको एनर्जी भी मिलती है और पेट भी भरा रहता है।
ब्रेकफास्ट में क्या लें
थोड़ी देर बाद नाश्ते में आप मैंगो शेक या एप्पल शेक ले सकते हैं। साथ में 4-5 बादाम भी खा सकते हैं। इससे आपका ब्रेकफास्ट हल्का रहेगा लेकिन शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे जो दिनभर आपको एक्टिव रखने में मदद करेंगे।
मिड मील
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच आपको हल्की भूख लगे तो नारियल पानी पी लें। ये नेचुरल तरीके से शरीर को हाइड्रेट रखता है और आपको हल्का और फ्रेश महसूस होता है।
दोपहर का खाना
लंच टाइम पर आप कटे हुए फलों का एक बाउल ले सकते हैं जिसमें अनार, सेब, पपीता जैसे फल हों। इसके साथ ग्रिल पनीर खा सकते हैं या फिर दही में अनार डालकर फ्रूट दही भी एक बढ़िया ऑप्शन है। ये खाने में हल्का होता है लेकिन पोषण भरपूर देता है।
शाम को फिर से लें नारियल पानी
शाम होते-होते एनर्जी थोड़ी कम हो जाती है, ऐसे में एक बार फिर नारियल पानी पिएं और साथ में 4-5 खजूर या किशमिश लें। ये इंस्टेंट एनर्जी देते हैं और आपको थकावट नहीं महसूस होती।
रात में क्या खाएं
आप चाहें तो रात का खाना स्किप कर सकते हैं। अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो मखाना की खीर एक अच्छा ऑप्शन है। अगर थोड़ा भरा हुआ खाना चाहते हैं तो साबूदाना खिचड़ी भी ले सकते हैं। दोनों ही खाने हल्के, स्वादिष्ट और पचने में आसान होते हैं।
डाइटिशियन भाव्या का कहना है कि व्रत सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि ये बॉडी को डिटॉक्स करने का एक मौका भी होता है। अगर आप सही तरीके से मील प्लान फॉलो करें तो बिना थके, एक्टिव और हेल्दी रह सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
