हेल्थ

क्या है योग का एडवांस वर्जन 'वॉकिंग योगा'? जानें सेहत के लिए कितना है फायदेमंद और कैसे करें

योग को आराम से बैठकर करने वाली प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन आज हम आपको योग के एक एडवांस वर्जन वॉकिंग योगा के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसमें आप चलने के दौरान गहरी श्वास, सचेतनता और हल्के योगासनों का अभ्यास करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है वॉकिंग योग और कितने हैं इसके फायदे...

Image

walking yoga benefits

आज की जीवन की तेज रफ्तार में लोग अपनी सेहत का ख्याल ठीक से नहीं रख पा रहे हैं। क्योंकि समय की कमी और काम की थकान के कारण रोजाना व्यायाम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको योग के एक एडवांस वर्जन वॉकिंग योगा (Walking Yoga) के बारे में बताने जा रहे हैं। योग को आराम से बैठकर करने वाली प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन वॉकिंग योगा आपकी इस कठिन समझी जाने वाली प्रक्रिया को सरल, सहज और प्रभावी बना देता है। वॉकिंग योगा एक ऐसा अभ्यास है, जिसमें योग की शक्ति और वॉकिंग को आपस में जोड़ा गया है। इसलिए वॉकिंग योगा न सिर्फ शरीर को एक्टिव करता है, बल्कि ये मानसिक शांति और आत्म-संयम भी प्रदान करता है। आइए विस्तार से जानते हैं वॉकिंग योगा के फायदों के बारे में...

वॉकिंग योगा क्या है? -What is Walking Yoga in Hindi

वॉकिंग योगा एक आधुनिक और पारंपरिक व्यायाम का अनूठा संगम है। जिसमें चलते-चलते गहरी सांसें लेने, मन को एकाग्र करने और शरीर की चाल पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की प्रक्रिया शामिल होती है। इसे आम बोलचाल में “माइंडफुल वॉकिंग” भी कहा जाता है। वॉकिंग योगा के समय आपको अपनी चाल को मध्यम रखना होता है। जिससे की आपके हर कदम के साथ सांस का तालमेल किया जा सके। इस प्रक्रिया के दौरान कुछ लोग वैदिक मंत्र और मंत्रों का अभ्यास भी करते हैं, जिससे मन की एकाग्रता को और भी बल मिलता है।

वॉकिंग योगा के हेल्थ बेनिफिट्स - Health Benefits of Walking Yoga

तनाव होगा दूर

वॉकिंग योगा न केवल वॉक है बल्कि ये आपके लिए ध्यान की तरह भी काम करता है। जब आप अपने हर कदम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और इस दौरान आपकी सांसे गहरी और लंबी होती है। तो इससे आपके मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन होने लगते हैं। जिससे आपके तनाव का स्तर तेजी से कम होने लगता है।

हेल्दी हार्ट और लंग्स

वॉकिंग योगा आपके शरीर में रक्त संचार और ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर बनाता है जिससे हमारे लंग्स और हार्ट मजबूत होता है। यदि आप रोजाना वॉकिंग योगा करते हैं, तो इससे बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, ये आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों से भी निजात दिलाता है।

शारीरिक संतुलन और लचीलापन

वॉकिंग योगा करते समय शरीर की स्थिति पर भी ध्यान दिया जाता है, जिससे हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी बनी रहे। इससे आपकी चलने-फिरने की तकनीक भी सुधरती है। रोजाना वॉकिंग योगा का अभ्यास करने से हमारा शरीर संतुलित और लचीला बनता है।

वेट लॉस में कारगर

वेट लॉस के लिए यदि आप तरह-तरह के उपाय फॉलो करके देख चुके हैं, तो आपको वॉकिंग योगा का अभ्यास भी करके देख लेना चाहिए। रोजाना अभ्यास करने से शरीर में जमा चर्बी घटने लगती है। वॉकिंग योगा उन लोगों के लिए ज्यादा लाभकारी है, जो किसी कारणवश हैवी एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article