हेल्थ

बचपन से पनप रहा है एक खामोश खतरा, दुनिया के 20 मिलियन लोग खतरे में, चुपचाप फैल रहा है ये वैश्विक स्वास्थ्य संकट

Type 5 Diabetes Symptoms Causes: हाल ही में एक साइलेंट बीमारी ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। उनका कहना है कि यह बीमारी दुनियाभर में 20 मिलियन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना रही है, खासकर भारत जैसे देश में। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी शुरुआत भी बचपन से ही हो जाती है। इसकी एक बड़ी वजह बचपन में कुपोषण से जुड़ी है। चलिए जानते हैं कौन सी है यह खामोश बीमारी....

Image

Type 5 Diabetes Symptoms Causes

Type 5 Diabetes Symptoms Causes: क्या आपने कभी सोचा है कि बचपन में हुई कुपोषण की समस्या आगे चलकर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया भर में करीब 20 मिलियन लोग एक नए और खामोश खतरे से जूझ रहे हैं जिसे टाइप 5 डायबिटीज कहा जा रहा है। यह बीमारी अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है क्योंकि इसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और कई बार इसे टाइप 2 डायबिटीज समझ लिया जाता है। खास बात यह है कि यह बीमारी मोटे या ओवरवेट लोगों को नहीं बल्कि पतले और बचपन से कुपोषण झेल चुके लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है। भारत जैसे देशों में यह समस्या तेजी से फैल रही है और युवाओं के जीवन को गंभीर खतरे में डाल रही है। आइए जानते हैं टाइप 5 डायबिटीज क्या है और क्यों इसे समझना आज बेहद जरूरी है।

टाइप 5 डायबिटीज क्या है - What Is Type 5 Disease In Hindi

डॉक्टर्स और रिसर्चर्स के मुताबिक, टाइप 5 डायबिटीज डायबिटीज का वह रूप है जो अब तक ज्यादा पहचाना नहीं गया है। यह उन लोगों को प्रभावित करता है जिन्होंने बचपन या गर्भावस्था के दौरान लंबे समय तक कुपोषण झेला हो। इस स्थिति में पैंक्रियाज़ (अग्न्याशय) सही तरीके से विकसित नहीं हो पाता और इंसुलिन का उत्पादन बाधित हो जाता है। यही कारण है कि खून में शुगर लेवल अनियमित हो जाता है और शरीर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है।

टाइप 5 डायबिटीज का किन लोगों को ज्यादा खतरा है - Who Is At High Risk Of Type 5 Diabetes In Hindi

यह बीमारी ज्यादातर 30 साल से कम उम्र के युवाओं में देखने को मिल रही है। भारत जैसे विकासशील देशों में जहां बचपन का कुपोषण अभी भी एक बड़ी समस्या है, वहां टाइप 5 डायबिटीज तेजी से फैल रहा है। खासतौर पर उन लोगों में जिनका वजन हमेशा कम रहा है या जिन्होंने गर्भावस्था से ही पोषण की कमी का सामना किया हो।

टाइप 5 डायबिटीज के लक्षण - Type 5 Diabetes Symptoms In Hindi

इस बीमारी के लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं और अक्सर लोग इन्हें सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं,

  • बार-बार प्यास लगना और ज्यादा पेशाब आना
  • लगातार थकान और सिर दर्द
  • धुंधली नजर और घाव का धीरे-धीरे भरना
  • अचानक वजन घटना और लगातार भूख लगना
  • बचपन से कुपोषण के लक्षण जैसे कमजोर शरीर

टाइप 5 डायबिटीड बीमारी के पीछे का कारण - Causes Of Type 5 Diabetes In Hindi

वैज्ञानिकों का मानना है कि जब लंबे समय तक शरीर को सही पोषण नहीं मिलता, तो पैंक्रियाज़ का विकास अधूरा रह जाता है। यही अंग इंसुलिन बनाता है जो ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए जरूरी है। अगर बचपन में या गर्भ के दौरान पोषण की कमी रहती है तो आगे चलकर इंसुलिन का उत्पादन बिगड़ सकता है और यही टाइप 5 डायबिटीज का कारण बनता है।

क्यों जरूरी है समय रहते पहचान?

क्योंकि इस बीमारी बीमारी अक्सर निदान नहीं हो पाता है, इसलिए मरीजों का जीवन धीरे-धीरे प्रभावित होता है। अगर समय रहते लक्षणों को पहचाना जाए और डॉक्टर से सलाह ली जाए तो इसे मैनेज किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा इलाज है, क्योंकि अभी तक इसके लिए पुख्ता गाइडलाइंस मौजूद नहीं हैं।

न लें हल्के में

टाइप 5 डायबिटीज कोई सामान्य बीमारी नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के 20 मिलियन से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर रही है। बचपन से शुरू हुआ कुपोषण आगे चलकर इस खामोश संकट का कारण बनता है। अगर आपको या आपके आसपास किसी को बार-बार प्यास, थकान, धुंधली नजर या वजन घटने जैसी समस्या हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते डायग्नोसिस और सही इलाज से लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाई जा सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article