हेल्थ

बार-बार बनती है पेट में गैस- कहीं आपको भी तो नहीं IBS, कैसे पहचानें और किस डाइट से मिलेगा सबसे ज्यादा आराम

What is IBS, Symptoms, Diet in Hindi: पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं, या दिन भर नींद आपको सताती है तो हो सकता है कि आप भी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से परेशान हों। हालांकि दवाइयों की जगह अगर आप खान-पान में सुधार करते हैं और एक खास तरह की डाइट लेते हैं तो आपको आराम आ सकता है।

Image

IBS mein kaun si diet leni chahiye

What is IBS, Symptoms, Diet in Hindi: अगर आपको लगातार एकदम दस्त या कब्ज की दिक्कत होती है, या दिन भर नींद से जूझते हैं या फिर गैस बनने और पेट फूलने से परेशान होते हैं तो ये एक गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है। दरअसल ये तमाम लक्षण हैं इरिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी IBS के। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम लगभग 4 से 11 प्रतिशत लोगों को होता है। जो लोग इस बीमारी से परेशान हैं, उनमें से ज्यादातर लोग दवाइयों के बजाय सही खान-पान को प्राथमिकता देते हैं।

आईबीएस के सामान्य लक्षण क्या होते हैं

  1. पेट में बार बार गैस बनना और पेट फूलने की लगातार शिकायत रहना।
  2. पेट दर्द या ऐंठन जो खाने के बाद बढ़ सकता है।
  3. लंबे समय से कुछ दिन दस्त और कुछ दिन कब्ज - दोनों का बारी-बारी से होना।
  4. थकान और नींद की कमी
  5. तनाव या चिंता बढ़ने पर लक्षण बिगड़ना

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) में क्या खाएं

हाल ही में अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने अपने अध्ययन में पाया कि मेडिटेरेनियन डाइट यानी भूमध्यसागरीय क्षेत्र का खान-पान इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में आराम दे सकता है। अमेरिकी मिशिगन मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने ऐसे डाइट विकल्प ढूंढने की कोशिश की जिसे आईबीएस के रोगी आसानी से अपना सकें। इस डाइट में उन्होंने सिर्फ उन्हीं खाने की चीजों पर प्रतिबंध लगाया है, जो आईबीएस के लक्षणों को बढ़ाती हैं। बाकी चीजों के खाने पर छूट दी गई है। वैसे इस समस्या में मेडिटेरेनियन डाइट बहुत फायदा करती है। मेडिटेरेनियन डाइट को डॉक्टर्स पहले से ही इस समस्या के लिए बेहतर मानते आए हैं।

आईएएनएस के सहयोग से

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article