Health Benefits of Walking: वेट लॉस जर्नी करने वाले लोगों को वॉक करने की सलाह सबसे आम तौर पर दी जाती है। क्योंकि सभी व्यायामों में वॉक ऐसी एक्सरसाइज है जो बेहद सरल और सुगम होती है। इसी कड़ी में आज 6-6-6 वॉकिंग रूल काफी चर्चित हो रहा है। इस वॉकिंग रूल के तहत आपको सुबह 6 बजे और शाम बजे केवल 60 मिनट की वॉक करनी होती है। इस वॉक में आपका 6 मिनट का वॉर्म अप और 6 मिनट का कूल डाउन टाइम भी शामिल है। वॉकिंग का ये बेस्ट नियम न केवल आपको वेट लॉस में मदद करता है। बल्कि यह आपको दिनभर एक्टिव रखने में भी काफी मदद करता है। इसके साथ ही यह फॉर्मूला इतना आसान है कि इसे लंबे समय तक फॉलो करना भी काफी आसान होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद
सुबह 6 बजे शांत और ठंडक भरे वातावरण में की गई वॉक आपको दिनभर के लिए एनर्जी से भर देती है। इसके साथ ही शाम 6 बजे वॉक करने से आपको दिनभर के काम की थकान से मुक्ति मिलती है। जो आपके शरीर को रिलैक्स करने के लिए काफी कारगर साबित होता है। इसके साथ ही 6-6 मिनट का वॉर्म अप और कूल डाउन आपको किसी भी चोट से रिकवर करने में काफी मदद करता है।
दिनचर्या में करें शामिल
इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठने की आदत बनानी होगी। ताकि आप बिना किसी समस्या के अपनी वॉक के 1 घंटे को पूरा कर सकें। इसके साथ ही आपको शाम को डिनर से पहले इस वॉक को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना होगा। इसके साथ ही ख्याल रखें कि वॉक के दौरान आपके शरीर पर आरामदायक और मौसम के अनुकूल कपड़े होने चाहिए।
6-6-6 वॉकिंग रूल के हेल्थ बेनिफिट्स
- रोजाना 2 घंटे की वॉक आपके शरीर से कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करती है, जिससे आपका वजन कंट्रोल में आने लगता है।
- रोज वॉक करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी टल जाता है।
- शाम को 1 घंटे की वॉक आपके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने का काम करती है और तनाव के स्तर को कम करती है।
- शाम को 1 घंटे की वॉक आपकी मानसिक थकान को दूर करती है, जिससे आपको बेहतर नींद लेने में काफी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
