हेल्थ

काजू-बादाम का बाप है ये छोटा सा Dry Fruit, वेट लॉस से लेकर फर्टिलिटी बूस्ट करने में करता है हेल्प

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Aug 16, 2023, 07:11 AM IST

Munakka Benefits in Hindi, Khali Pet Munakka Khane Ke Fayde: मुनक्का ऐसा ड्राई फूट है जिसे काजू बादाम का बाप माना जाता है। इसके सेवन से एक नहीं बल्कि दर्जनों फायदे मिलते हैं। पुरुष अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो कई करिश्माई फायदे देखने को मिल सकते हैं। यहां जानें मुनक्का खाने के फायदे हिंदी में।

Image

Munakka Benefits in Hindi

Munakka Benefits in Hindi, Khali Pet Munakka Khane Ke Fayde: मुनक्का ऐसा ड्राई फूट है जिसे काजू बादाम का बाप माना जाता है। मुनक्का को अक्सर पुरानी बीमारी से उबरने वाले लोगों के आहार का हिस्सा भी बनाया जाता है। मुनक्के में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कॉपर और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो कि शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से एक नहीं बल्कि दर्जनों फायदे मिलते हैं। पुरुष अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो कई करिश्माई फायदे देखने को मिल सकते हैं। यहां जानें मुनक्का खाने के फायदे (Munakka Ke Fayde) हिंदी में। वहीं मुनक्का कैसे खाना चाहिए (Munakka Kaise Khana Chahiye)!

Munakka Benefits in Hindi

वेट लॉस में कारगर: मुनक्के में डाइटरी सॉल्यूबल फाइबर मौजूद रहता है, जो आपको ओवरईटिंग करने से रोकता है। मुनक्के में लेप्टिन नाम का एक फैट-बर्निंग हार्मोन भी होता है, जो आपके वजन को घटाने में मददगार साबित हो सकता है।

हड्डी की मजबूती: अगर आपको गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस है तो मुनक्के का सेवन करना चाहिए। मुनक्का में कैल्शियम, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो हड्डी के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

हाई ब्लड प्रेशर: मुनक्का में रेस्वेराट्रोल होता है जोकि एंटीऑक्सिडेंट होता है। मुनक्का खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

एसिडिटी में राहत: रातभर भिगोए हुए मुनक्के का पानी पीने से एसिडिटी और सीने में जलन से काफी राहत मिलती है।

एनामिया से छुटकारा: मुनक्के आयरन, फोलेट और विटामिन B से भरपूर होते हैं। यह आयरन की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया का में मदद करता है और खून की कमी नहीं होने देता है।

फर्टिलिटी बूस्ट करने में मददगार: मुनक्के का सेवन पुरुषों के लिए वरदान है। यह पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ाता है। इससे उनकी फर्टिलिटी भी बूस्ट हो सकती है।

कैसे करें मुनक्के का सेवन

एक स्वस्थ व्यक्ति पूरे दिन में 5 - 6 मुनक्कों का सेवन कर सकता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रात को मुनक्का पानी में भिगो दें और सुबह सेवन करें। वहीं मुनक्कों का सेवन रात को एक गिलास गर्म दूध के साथ लेने से पुरुषों की समस्याएं दूर होती हैं। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखेगा। वहीं शाम को स्नैक्स की तरह भी अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ मुनक्कों का सेवन किया जा सकता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article