देश

DHFL घोटाला: 1 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में SFIO का डिप्टी डायरेक्टर हरीश तंवर गिरफ्तार, 20 लाख लेते CBI ने बिछाया जाल

CBI Arrests SFIO Official DHFL Scam: CBI ने DHFL घोटाले की जांच में 1 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में SFIO के डिप्टी डायरेक्टर हरीश कुमार तंवर, एक वकील और उसके रिश्तेदार को 20 लाख की घूस लेते गिरफ्तार किया है।

Image

DHFL घोटाला: 1 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में SFIO का डिप्टी डायरेक्टर हरीश तंवर गिरफ्तार, 20 लाख लेते CBI ने बिछाया जाल

SFIO Deputy Director Harish Kumar Tanwar Arrested: CBI ने DHFL घोटाले से जुड़े एक मामले की जांच में कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक दिल्ली का वकील और उसका रिश्तेदार भी शामिल है।

CBI के मुताबिक, SFIO चेन्नई में DHFL घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रहा था। इसी जांच में शिकायतकर्ता को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के बदले 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में SFIO अधिकारी, एक वकील और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज किया गया।

20 लाख रुपये लेते ही CBI ने बिछाया जाल

बता दें कि शिकायत का सत्यापन करने और FIR दर्ज करने के बाद CBI ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जांच एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली के वकील ने SFIO अधिकारी की ओर से रिश्वत की रकम की पहली किस्त के तौर पर शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपये लिए। इसके बाद CBI ने SFIO के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

CBI की प्रेस रिलीज के संबंध में मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

1-हरीश कुमार तंवर — SFIO, चेन्नई में डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी। वह 2017 बैच के IRS अधिकारी बताए गए हैं।

2-भरत शर्मा — पेशे से वकील।

3-आर्यन शर्मा — भरत शर्मा के रिश्तेदार।

तलाशी में अहम सामग्री बरामद

बता दें कि CBI ने सरकारी अधिकारी और वकील के ठिकानों पर तलाशी भी ली। जिसमें जांच एजेंसी के अनुसार, इस दौरान मामले से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अब जहां फिलहाल CBI मामले की आगे की जांच कर रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article