शहर

Dehradun News: एक महीने में चौथा बड़ा हादसा, आशारोड़ी में पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, क्लीनर की मौत

Dehradun Accident News: देहरादून के आशारोड़ी आरटीओ चेकपोस्ट के पास अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराने से दर्दनाक हादसा। हेल्पर की मौके पर ही मौत, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल।

Image

पेड़ में ट्रक ने मारी टक्कर

Dehradun Accident News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आशारोड़ी आरटीओ चेकपोस्ट पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह के समय इस मार्ग पर एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। इस भीषण भिड़ंत में ट्रक का क्लीनर आधे घंटे से अधिक समय तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसा रहा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक महीने में चौथा हादसा

आशारोड़ी आरटीओ चेकपोस्ट और आसपास का क्षेत्र हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। पिछले एक ही महीने के भीतर इस इलाके में चार बड़े हादसे हो चुके हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान के चलते स्थानीय निवासियों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों की मांग है कि इस मार्ग पर गति सीमा और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से लागू किया जाए।

6 अक्टूबर को भी हुआ था हादसा

6 अक्टूबर को भी आशारोड़ी चेक पोस्ट के निकट एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। सहारनपुर की ओर से आ रहा सीमेंट से भरा 12 टायर ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और उसने आईआरबी फर्स्ट बटालियन की बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से बस पलट गई, जिससे उसमें सवार आईआरबी जवानों सहित सात लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया था। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में एक बाइक भी आ गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी बाधित रही थी।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article