दिवाली देश में धूमधाम के मनाया जाने वाला त्योहार है। जिसे लोग अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन दिवाली में मिठाइयां बांटना और खाना ये सब जरूर करते हैं। वहीं कुछ लोगों को मिठाइयां खाने में हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं इससे वजन न बढ़ जाए। यदि आप भी मिठाई खाने के दौरान यही सोचते हैं कि यह आपके वजन को बढ़ा देगी। तो आपको इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके वजन को कंट्रोल रखने में काफी काम आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं इससे बचने के लिए कुछ टिप्स..
दिवाली के बाद कैसे करें वेट लॉस
1. भरपूर पानी पिएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मीठे के असर को शरीर में कम करने के लिए जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। आपको कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। दिवाली में मिठाई खाने के शौकीन लोगों को अपने वाटर इंटेक को लेकर और भी ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।
2. जरूरी है वॉक
दिवाली के बाद वजन कम करना चाहते हैं तो वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बना लें। रोजाना 30 मिनट की वॉक आपको वेट लॉस में काफी मदद करती है। मिठाई से मिलने वाली कैलोरी को वॉक तेजी से वर्न करने में काफी हेल्प करती है।
फाइबर डाइट लें
दिवाली पर मिठाइयों के अलावा आप फाइबर से भरपूर डाइट जरूर लें। फाइबर आपके पाचन को दुरुस्त करता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, इससे ओवरईटिंग से बचते हैं।
कैलोरी इंटेक
मिठाइयां कैलोरी से भरपूर फूड होती है, जिससे आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए दिवाली के दौरान कोशिश करें कि यदि मिठाई खाई है, तो भोजन हल्का किया जाए। जिससे कैलोरी इंटेक कम किया जा सके।
ग्रीन-टी
त्योहार पर मिठाइयों के कहर से बचने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना ग्रीन-टी को अपनी डाइट में शामिल करें। यदि आप रोज 2-3 कप ग्रीन-टी पीते हैं, तो मिठाई से वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
