हेल्थ

प्रोटीन में चिकन-मटन को भी फेल करते हैं ये 5 फूड्स, नॉनवेज से कहीं ज्यादा हैं इनके फायदे

Vegetarian Source Of Protein in Hindi: हेल्दी और फिट रहने के लिए हमारे शरीर को रोजाना कुछ मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं यदि आप बॉडी बिल्डिंग करना चाहते हैं, तो आपकी ये जरूरत भी बढ़ जाती है। यदि आप प्रोटीन के लिए वेजिटेरियन सोर्स की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हम 5 बेस्ट वेजीटेरियन प्रोटीन फूड्स बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

vegetarian protein foods

Photo : iStock

हेल्दी और फिट रहने के लिए हमारे शरीर को रोजाना कुछ मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं यदि आप बॉडी बिल्डिंग करना चाहते हैं, तो आपकी ये जरूरत भी बढ़ जाती है। आमतौर पर लोग नॉनवेज को ही प्रोटीन का बेस्ट सोर्स मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नॉनवेज के अलावा वेज में भी कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिसमें प्रोटीन भरपूर पाया जाता है। यदि आप हमारी बताई कुछ खास वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन हासिल होगा। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें...

1. दाल

दालों को प्रोटीन का खजाना कहा जाता है। जिसमें लगभग 100 ग्राम की मात्रा में आपको 15-25 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है। यदि आप वेजिटेरियन हैं और अपनी प्रोटीन की मात्रा पूरी करना चाहते हैं, तो आपको दाल का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. सोयाबीन

वेजिटेरियन लोगों का चिकन कहा जाने वाला सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। स्वाद में बेहद स्वादिष्ट सोयाबीन की एक सर्विंग में आपको 25-30 ग्राम तक प्रोटीन आसानी से मिल जाएगा। आप इसे सब्जी के तौर पर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

3. क्विनोआ

प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ हमारी सेहत के लिए रामबाण साबित होता है। इसमें आपको प्रोटीन के अलावा 9 तरह के अमीनो एसिड भी आसानी से मिल जाते हैं। इसकी एक सर्विंग से आपको लगभग 10 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है।

4. टोफू

टोफू एक प्रोटीन रिच वेज फूड है, जो सोयाबीन से तैयार होता है। 50 ग्राम टोफू से आपको लगभग 15 ग्राम तक प्रोटीन आसानी से मिल जाता है। वहीं दिखने में पनीर जैसा टोफू खाने में भी स्वादिष्ट होता है।

5. दही

दही एक हेल्दी प्रोटीन सोर्स है, जिसे आप डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यदि आप 1 कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो आपको लगभग 10 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोबायोटिक्स भी भरपूर मौजूद होते हैं। जो पाचन के लिए रामबाण होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article