हेल्थ

Vegan Diet: दिल को 'मजबूत' करता है वीगन डाइट, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Vegan Diet: ओमनिवोर डाइट लेने वाले बच्चों में वीगन डाइट लेने वाले बच्चों की तुलना में लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का स्तर, इंसुलिन और शरीर का वजन काफी कम था। ये सभी कारक बेहतर हार्ट हेल्थ से जुड़े हैं।

Image

Vegan Diet: वीगन डाइट से सेहत को पहुंचता है फायदा।

Vegan Diet: एक जैसे जुड़वा बच्चों पर किए गए एक नए ट्रायल (Trail) से पता चलता है कि वीगन डाइट (Vegan Diet) कम से कम आठ हफ्ते में हार्ट के हेल्थ (Heart Health) में सुधार कर सकती है। स्टैनफोर्ड मेडिसिन के शोधकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने 22 जोड़े समान जुड़वां बच्चों (Twins) के साथ एक स्टडी में पाया कि वीगन डाइट केवल आठ हफ्ते में हार्ट में सुधार कर सकता है। वीगन (Vegan) और ओमनिवोर डाइट (Omnivore Diet) की तुलना करने वाला स्टैनफोर्ड मेडिसिन स्टडी गुरुवार को JAMA नेटवर्क ओपन में प्रकाशित हुई है।

हालांकि ये हर कोई जानता है कि कम मीट खाने से हार्ट के हेल्थ में सुधार होता है। डाइट स्टडी अक्सर जेनेटिक डिफ्रेंस पालन-पोषण और लाइफस्टाइल जैसे कारकों से बाधित होते हैं। हालांकि एक जैसे जुड़वां बच्चों पर स्टडीज करके शोधकर्ता जेनेटिक को कंट्रोल करने और अन्य कारकों को सीमित करने में सक्षम थे, क्योंकि जुड़वां बच्चे एक ही घर में बड़े हुए थे और उनका लाइफस्टाइल समान था। रेनबोर्ग फ़ार्कुहार प्रोफेसर और मेडिसिन के प्रोफेसर क्रिस्टोफर गार्डनर ने कहा कि इस स्टडी ने न केवल ये दावा करने का एक अभूतपूर्व तरीका प्रदान किया कि पारंपरिक ओमनिवोर डाइट की तुलना में शाकाहारी आहार अधिक हेल्दी है। साथ ही कहा कि जुड़वां बच्चों के साथ काम करना भी मुश्किल था, वे एक जैसे कपड़े पहनते थे, एक जैसी बातें करते थे और उनके बीच हंसी-मजाक होता था जो आप केवल तभी कर सकते थे जब आप एक साथ ज्याद समय बिताते हैं।

मई से जुलाई 2022 तक हुए इस ट्रायल में एक जैसे जुड़वां बच्चों के 22 जोड़े शामिल थे। सभी 44 बच्चे हार्ट की बीमारी के बिना भर्ती हुए थे। सभी स्टैनफोर्ड ट्विन रजिस्ट्री से आए थे। स्टडी में हर जोड़े में से एक जुड़वां ने वीगन डाइट का पालन किया, जबकि दूसरे ने ओमनिवोर डाइट का पालन किया।दोनों डाइट स्वस्थ थे, जिनमें सब्जियां, फलियां, फल और साबुत अनाज शामिल थे। अंडे या दूध जैसे मांस और पशु उत्पादों को छोड़कर ओमनिवोर डाइट पूरी तरह से पौधे पर आधारित थी। ओमनिवोर डाइट में चिकन, मछली, अंडे, पनीर, डेयरी और अन्य पशु-स्रोत वाले खाद्य पदार्थ शामिल थे। शुरू के चार हफ्तों के दौरान हर दिन नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना दिया गया। इसके बाद चार हफ्तों के लिए बच्चों ने अपना खाना खुद तैयार किया।

43 बच्चों ने पूरी की स्टडी

स्टडी के दौरान डाइट के बारे में सुझाव देने और सवालों के जवाब देने के लिए एक रजिस्टर्ड डाइट विशेषज्ञ को कॉल पर बुलाया गया था। प्रतिभागियों से उनके डाइट के बारे में इंटरव्यू लिया गया और उनके भोजन खाने को लेकर का एक लॉग रखा गया। 43 बच्चों ने स्टडी पूरी की, जो ये दिखाता है कि चार हफ्ते में हेल्दी डाइट अपनाना सीखना कितना व्यावहारिक है। आहार परिवर्तन के पहले चार हफ्तों में हार्ट के हेल्थ में अधिकांश सुधार हुआ। ओमनिवोर डाइट लेने वाले बच्चों में वीगन डाइट लेने वाले बच्चों की तुलना में लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का स्तर, इंसुलिन और शरीर का वजन काफी कम था। ये सभी कारक बेहतर हार्ट हेल्थ से जुड़े हैं।

ओमनिवोर डाइट लेने वाले बच्चों में फास्टिंग इंसुलिन में लगभग 20 फीसदी की गिरावट देखी गई, जो महत्वपूर्ण है क्योंकि हाई इंसुलिन का लेवल मधुमेह के लिए एक जोखिम कारक है। वीगन डाइट लेने वाले बच्चों का वजन ओमनिवोर डाइट लेने वाले बच्चों की तुलना में औसतन 4.2 पाउंड अधिक होता है। गार्डनर इस बात पर जोर देते हैं कि हालांकि ज्यादातर लोग शायद वीगन नहीं बनेंगे, लेकिन पौधों पर आधारित दिशा में कदम उठाने से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। गार्डनर ने कहा कि वीगन डाइट अतिरिक्त लाभ प्रदान कर सकता है। पिछले 40 वर्षों से ज्यादातर वीगन रहे गार्डनर ने कहा कि सख्ती से वीगन बनने से अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने आहार में अधिक पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों को शामिल करें। गार्डनर स्टैनफोर्ड कार्डियोवास्कुलर इंस्टीट्यूट, वू त्साई ह्यूमन परफॉर्मेंस एलायंस, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान और स्टैनफोर्ड कैंसर इंस्टीट्यूट के सदस्य हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article