हेल्थ

थोड़ा सा दौड़ते ही थक जाते हैं, फूलने लगती हैं सांस तो अपनाएं ये खास रनिंग टिप्स, एनर्जी से साथ दौड़ेंगे मीलों

Tips To Run Long Distance Without Getting Tired In Hindi: अगर आप भी थोड़ी दौड़ में ही थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान रनिंग टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप एनर्जी के साथ मीलों तक दौड़ सकते हैं और स्टैमिना बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में.....

Image

Tips To Run Long Distance Without Getting Tired

Tips To Run Long Distance Without Getting Tired In Hindi: कई लोग फिटनेस के लिए दौड़ना शुरू तो करते हैं, लेकिन कुछ ही मिनटों में थक कर रुक जाते हैं। थोड़ी सी दूरी में ही सांस फूलना और एनर्जी खत्म हो जाना आम बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप लंबी दूरी नहीं दौड़ सकते। सही तकनीक, सही पोज़्चर और थोड़े अभ्यास से आप बिना थके मीलों दौड़ सकते हैं। बस जरूरत है कुछ आसान लेकिन असरदार रनिंग टिप्स की, जो आपके स्टैमिना को बढ़ाएं और एनर्जी को लंबे समय तक बनाए रखें। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खास टिप्स जो आपकी रनिंग को बदल देंगे।

सांस लेने का सही तरीका

दौड़ते समय ज्यादातर लोग जल्दी-जल्दी सांस लेने लगते हैं, जिससे थकान बढ़ जाती है। कोशिश करें कि नाक से गहरी सांस लें और मुँह से धीरे-धीरे छोड़ें। इससे फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचेगी और आपका शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहेगा।

पोस्चर पर ध्यान दें

दौड़ते वक्त शरीर को हल्का सा आगे झुकाकर रखें। इससे आपके कदम आसानी से आगे बढ़ेंगे और कम ऊर्जा खर्च होगी। सही पोस्चर से सांस लेना भी आसान हो जाता है और दौड़ का फ्लो बना रहता है।

पैर उठाने का तरीका सुधारें

दौड़ते समय पैर को बहुत ज्यादा ऊपर उठाने से बचें। बस इतना उठाएं कि अगला कदम आराम से पड़ सके। ज्यादा उठाने से मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है और आप जल्दी थक सकते हैं।

धीरे-धीरे दूरी बढ़ाएं

शुरुआत में लंबी दूरी दौड़ने की कोशिश न करें। पहले छोटी दूरी से शुरुआत करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं। इससे आपका शरीर दूरी और स्पीड का आदी हो जाएगा और स्टैमिना भी अपने आप बढ़ेगा।

शरीर की सुनें

अगर दौड़ते वक्त ज्यादा थकान या दर्द महसूस हो, तो थोड़ी देर रुककर आराम करें। शरीर को रिकवर होने का समय देना भी रनिंग का अहम हिस्सा है।

अगर थोड़ी दौड़ में ही थक जाते हैं, तो ये टिप्स आपकी रनिंग लाइफ बदल सकते हैं। सही सांस लेना, पोज़्चर बनाए रखना, पैरों की मूवमेंट पर ध्यान देना और धीरे-धीरे दूरी बढ़ाना ये चार चीजें आपको बिना थके मीलों तक दौड़ने में मदद करेंगी। नियमित अभ्यास से न सिर्फ स्टैमिना बढ़ेगा, बल्कि रनिंग का मजा भी दोगुना हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article