Radish Bad Combination : सर्दियों में मूली का उत्पादन काफी ज्यादा होता है। ऐसे में सर्दियों में आपको मूली काफी आसानी से मिल जाती है। अधिकतर लोग मूली से तैयार पराठे, पकौड़े और सलाद का सेवन करते हैं। मूली का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं, लेकिन अगर आप इसके साथ गलत कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं तो इससे स्वास्थ्य को कई नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में मूली का सेवन इन चीजों के साथ करने से परहेज करें। आज हम आपको इस लेख में मूली के साथ क्या नहीं खाना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं मूली के साथ किन चीजों का से सेवन नहीं करना चाहिए?
मूली के साथ इन 5 चीजों का न करें सेवन
दूध का न करें सेवन
मूली के साथ दूध का सेवन न करें। अगर आप मूली के साथ दूध का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है। दरअसल, मूली के साथ दूध का सेवन करने से स्किन डिजीज होता है। साथ ही यह आपके पाचन पर भी असर डाल सकता है।
खीरा न खाएं
अधिकतर लोग मूली और खीरे का सलाद का सेवन करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह कॉम्बिनेशन स्किन संबंधी परेशानी को उत्पन्न कर सकता है। दरअसल, खीरे में एस्कॉर्बेट होता है। एस्कॉर्बेट, विटामिन-सी को सोख लेता है। ऐसे में इन दोनों का सेवन अलग-अलग करना चाहिए।
संतरे के साथ न खाएं मूली
संतरे के साथ मूली का सेवन न करें। इन दोनों का कॉम्बिनेशन पेट संबंधी परेशानियों को उत्पन्न कर सकता है, जिसकी वजह से आपको उल्टी, कब्ज, दस्त जैसी परेशानी हो सकती है।
मूली के साथ न खाएं करेला
मूली के साथ अगर आप करेला खा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन पेट की परेशानियों को उत्पन्न कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप मूली और करेले का सेवन करते हैं तो इससे सांस और दिल से जु़ड़ी परेशानी भी हो सकती है।
चाय और मूली
चाय और मूली का एक साथ सेवन करने की गलती भी न करें। इन दोनों के सेवन से पाचन गड़बड़ी हो सकती है। साथ ही यह एसिडिटी का भी कारण बन सकता है।
मूली का सेवन हमेशा सलाद के रूप में करें। कभी भी गर्म दूध, चाय, अधिक मसालों के साथ इसका सेवन न करें। वहीं, अगर आपको मूली से एलर्जी की परेशानी है तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
