हेल्थ

Kidney Transplant Diet: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकती है समस्या

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 07:40 AM IST

Kidney Transplant Diet: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान हैवी खाना खाने से बचें। वहीं, प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। आइए विस्तार से जानते हैं किडनी ट्रांसप्लांट के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं?

Image

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं?

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रोटीन युक्त आहार को डाइट में शामिल करें।
  • बीज वाले फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • तेल-मसालों से दूरी बनाएं।

Kidney Transplant Diet: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होने जाती है। दरअसल, हमारा शरीर किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नए अंग को जल्द स्वीकार नहीं कर पाता है। इसके साथ ही ट्रांसप्लांट के बाद कई तरह की हैवी दवाइयां दी जाती हैं, जिसके साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। नोएडा की डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को हल्के-फुल्के आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही तेल-मसालों से दूरी बनाकर रहने की जरूरत होती है। आइए विस्तार से जानते हैं किडनी ट्रांसप्लांट के बाद क्या खाएं और क्या न खाए?

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद क्या न खाएं?

किडनी ट्रांसप्लान होने के बाद मरीजों को तेल-मसालेदार चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही एल्कोहल और धूम्रपान से दूरी बनाकतर रखें। रिफाइंड खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। एक्सपर्ट की मानें तो इस दौरान मीट, मछली जैसे हैवी आहार का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस पचाने में काफी परेशानी होती है। इसकी वजह से आपकी समस्या बढ़ सकती है।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद क्या खाएं?

प्रोटीन है जरूरी

डायटीशियन का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करने की जरूरत होती है। दरअसल, प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करने से शरीर में नए सेल्स का निर्माण तेजी से होता है। साथ ही रिकवरी होने में आसानी होती है। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर जैसी चीजों को अपने आहार में शामिव करें।

कच्चे फलों का न करें सेवन

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आपको कच्चों फलों का सेवन करने से बचने की जरूरत होती है। दरअसल, कच्चे फलों को खाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि फलों को गर्म पानी में उबालकर ही खाएं। इससे फलों में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

खाएं बीज वाले फल और सब्जियां

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को बीज वाले फलों और सब्जियों जैसे- टमाटर, बैंगन, तरबूज और अमरूद का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article