हेल्थ

Fruits for Winter: सर्दी-जुकाम की परेशानी के लिए रामबाण हैं ये फल, रोजाना करें सेवन

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 11:19 PM IST

Fruits for Winter: सर्दियों में होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए हेल्दी आहार को अपने डाइट में शामिल करें। इन दिनों मार्केट में कई तरह के फ्रूट्स आसानी से मिल जाते हैं, जिससे सर्दियों की परेशानी कम की जा सकती है। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में-

Image

सर्दियों की समस्याएं दूर करे ये फल

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में खाएं अमरूद
  • संतरा खाने से इम्यूनिटी होगी बूस्ट
  • सेब खाने से पाचन होगा दुरुस्त

Fruits for Winter: सर्दी में ठंड हवाओं की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी परेशानी बनी रहती है। इसका कारण सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी होता है। ऐसे में इस सीजन में हमें इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले आहार का सेवन करना चाहिए, ताकि संक्रमण से लड़ने की क्षमता बेहतर हो सके। सर्दियों में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बेहतर करने के लिए आप कुछ हेल्दी फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इन फ्रूट्स की मदद से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही वजन भी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम की परेशानी को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में किन फलों का सेवन करना चाहिए?

सर्दियों में किन फलों का करें सेवन?

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फलों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी फलों के बारे में-

अमरूद का करें सेवन

सर्दियों में अमरूद का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। फाइबर और विटामिन सी से भरपूर अमरूद का सेवन करने से सर्दियों में होने वाली कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। अगर आप सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अमरूद का सेवन करें।

आलू बुखारा सर्दियों की समस्या करे दूर

सर्दियों में आलू बुखारा का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार है। साथ ही इसमें एंटी-कैंसर गुण होता है, जो कैंसर के जोखिमों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

संतरा खाएं

सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर संतरा का सेवन करें। संतरा का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। यह सर्दियों में होने वाली खांसी, जुकाम की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

सेब है फायदेमंद

सर्दियों में इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए सेब का सेवन किया जा सकता है। सेब खाने से आपके शरीर को पेक्टिन फाइबर, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त करने में आपकी मदद कर सकता है।

सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आप इन फलों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article