हेल्थ

प्रेग्नेंसी में कद्दू के बीजों का करें सेवन, मां और बच्चे के लिए है काफी हेल्दी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:49 PM IST

Pumpkin Seeds for Pregnancy : कद्दू के बीजों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके सेवन से डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीडिंग के दौरान होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में कद्दू के बीजों का सेवन करने से क्या होता है?

Image

प्रेग्नेंसी में कद्दू के बीजों का सेवन करने के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • कद्दू के बीजों से भ्रूण का होता है विकास
  • कद्दू के बीजों से प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी हो सकती है दूर
  • कद्दू के बीजों का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा होता है कम

Pumpkin Seeds for Pregnancy : प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हमारे आसपास कई ऐसी चीजें हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ऐसे ही चीजों में कद्दू के बीज शामिल हैं। कद्दू के बीजों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन इत्यादि पाया जाता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में कद्दू के बीजों से होने वाले फायदे क्या हैं?

प्रेग्नेंसी में कद्दू के बीजों का सेवन करने के फायदे-

कब्ज की परेशानी

कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की परेशानी काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में कद्दू के बीज आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। रोजाना कद्दू के बीजों का सेवन करने से आप कब्ज की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, कद्दू के बीजों में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक करके कब्ज की परेशानी से राहत दिला सकता है।

मूड स्विंग्स करे कंट्रोल

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में भी कद्दू के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें मौजूद चीजें आपके दिमाग को शांत करती हैं। साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी प्रभावी होता है, जो आपको बीमारियों से दूर रख सकता है।

बच्चे को रखे स्वस्थ

कद्दू के बीजों का सेवन करने से आपके हार्ट में ब्लड पंप सही तरीके से होता है, जो बच्चे के बेहतर विकास के लिए जरूरी है। खासतौर पर इससे शिशुओं की हड्डी और दांतों का निर्माण बेहतर तरीके से होता है।

नींद की समस्या करे दूर

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली अनिद्री की परेशानी को दूर करने के लिए भी आप अपने आहार में कद्दू के बीजों को शामिल कर सकते हैं। यह आपके मानसिक तनाव को कम करने नींद को बेहतर करने में प्रभावी हो सकता है।

इसके अलावा कद्दू के बीजों का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर कंट्रोल होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली जेस्‍टेशनल डायबिटीज के खतरे को कम कर सकती है। ऐसे में कद्दू का बीज प्रेग्नेंसी में आपके लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article