हेल्थ

चिकन-मटन से ज्यादा पौष्टिक है ये सब्जी, फायदे जान भर लाएंगे चार-पांच किलो का थैला

Health benefits of Dharti ke phool (धरती के फूल के फायदे): नॉन वेज नहीं खाते हैं, और शरीर में प्रोटीन-विटामिन की कमी पूरी करनी है। तो ऐसे में ये देसी सीजनल सब्जी आपके बड़े काम की हो सकती है। शाकाहारियों का मटन मानी जाने वाली धरती के फूल की सब्जी की फायदे सुन बेशक आपके होश उड़ेंगे, देखे कटरुआ की कीमत और फायदे।

Image

Super expensive seasonal vegetable wild mushroom health benefits chicken mutton substitute

Katrua Vegetable Dharti ke phool health benefits: निरोगी काया की कामना तो वैसे इस दौर में हर कोई करता है, हालांकि खराब लाइफस्टाइल, खानपान की बिगड़ी हुई आदतों के कारण शरीर को नियमित पोषण नहीं मिल पाता है। अब शरीर में प्रोटीन विटामिन की कमी होने के कारण बहुती सी अन्य परेशानियां भी पैदा हो जाती हैं। ऐसे में कई बार प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स नॉन वेज खाने की सलाह देते हैं, हालांकि अगर आप शाकाहारी हैं तो ऐसे में पोषण की कमी को पूरा करने के लिए ये सब्जी आपके लिए काम की हो सकती है।

Dharti ke phool

Dharti ke phool

बारिश के मौसम में उगने वाली धरती के फूल या कटरुआ की सब्जी को शाकाहारियों का मटन भी माना जाता है। जंगल में पाई जाने वाली इस सब्जी के रामबाण फायदों के साथ साथ कीमत भी दंग करने वाली है। बतां दें कि इस एक किलो सब्जी का भाव मटन की कीमत की डेढ़ गुना ज्यादा है और यही वजह है कि इसको खरीदने वाले ग्राहक 100 से 250 ग्राम तक ही इस सब्जी को खरीदते हैं। यहां देखें धरती के फूल की सब्जी को खाने के फायदे, जिसका सेवन आपके शरीर को एकदम फौलाद सा बना देगा।

Health Benefits of Dharti ke phool katrua vegetable

धरती के फूल के नाम से मशहूर ये जंगली सब्जी खूब सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बता दें कि इस सब्जी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो दिल की बीमारी से लेकर कमजोरी की समस्या से जुझ रहे मरीजों के लिए भी रामबाण है। ये सब्जी साल में कुछ ही हफ्तों के लिए पिलीभीत, लखीमपुर जैसे क्षेत्रों में मिलती है, जिसको खासतौर से दिल के रोग वाले मरीज, डायबिटीज और प्रोटीन की कमी पूर्ण करने के लिए खाया जाता है।

कैसे पकाएं?

धरती के फूल या कटरुआ को शाकाहारियों का मटन कहा जाता है, जिसे घंटों तक धोने के बाद मटन की तरह ही पकाना पड़ता है। क्योंकि ये सब्जी जंगलों की जमीन के अंदर उगती है, तो इसको सही तरीके से साफ करना भी आवश्यक होता है, ऐसे में लंबे समय तक अच्छे से धोने के बाद इसे प्याज लहसुन के साथ बेहतरीन तड़का लगाकर बनाया जाता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article