हेल्थ

Summer Cooling Fruits: गर्मी में कौन से फल खाने चाहिए , कौन से फल ठंडे होते हैं, किस फल को खाने से बॉडी कूल रहती है

Garmi Me Kaun Se Phal Khane Chahiye (गर्मी में कौन से फल खाने चाहिए): गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में गर्मियों के कुठ ठंडे फल आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। जानिए कौन से फल गर्मी में खाने चाहिए, कौन से फल शरीर को ठंडक देते हैं और किन फलों से बॉडी हाइड्रेट रहती है।

Image

तपती गर्मी को मात देने के लिए गर्मी में कौन से फल खाने रहेंगे बेस्ट

Garmi Me Kaun Se Phal Khane Chahiye (गर्मी में कौन से फल खाने चाहिए): गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है शरीर का ज्यादा गर्म होना और जल्दी थकान महसूस होना। तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन हमारे शरीर को कमजोर बना देते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि खान-पान का भी खास ध्यान रखना जरूरी होता है। खासकर फल हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कई फल ऐसे होते हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और वे शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी सोचते हैं कि गर्मी में कौन से फल खाने चाहिए और कौन से फल शरीर को ठंडा रखते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां जानें कौन से फल गर्मी में खाने चाहिए, कौन से फल शरीर को ठंडक देते हैं और ठंडे फल कौन से होते हैं।

गर्मी में कौन कौन से फल खाने चाहिए - Summer Cooling Fruits In Hindi

तरबूज (Watermelon)

जब बात आती है कि गर्मी में कौन से फल खाने चाहिए, तो सबसे पहला नाम तरबूज का ही आता है। यह एक ऐसा फल है जो शरीर को तुरंत ठंडक देता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे बॉडी कूल रहती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है।

खरबूजा (Muskmelon)

खरबूजा भी उन्हीं फलों में शामिल है जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं। इसमें पानी और फाइबर दोनों होते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है और पाचन भी अच्छा रहता है।

खीरा (Cucumber)

अगर आप सोच रहे हैं कि कौन से फल ठंडे होते हैं, तो खीरा इसका सबसे आसान जवाब है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और अंदर से ठंडक देता है। गर्मी में रोज खीरा खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और पाचन भी सही रहता है।

आम (Mangoes)

आम को लोग अक्सर गर्म तासीर वाला मानते हैं, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से खाने पर यह नुकसान नहीं करता। अगर आम को भिगोकर खाया जाए या दूध के साथ लिया जाए, तो यह शरीर को एनर्जी देने के साथ संतुलन बनाए रखता है।

नारियल पानी (Coconut Water) - Best Summer Fruits

जब सवाल होता है कि किस फल या ड्रिंक से बॉडी कूल रहती है, तो नारियल पानी का नाम जरूर आता है। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को तुरंत ठंडक देते हैं और पानी की कमी पूरी करते हैं।

पपीता (Papaya)

पपीता ऐसा फल है जो शरीर पर ज्यादा भारी नहीं पड़ता। गर्मी में इसे खाने से पाचन अच्छा रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है। यह भी उन फलों में आता है जो शरीर को अप्रत्यक्ष रूप से कूल बनाए रखने में मदद करते हैं।

ककड़ी (Kakdi)

ककड़ी खीरे की तरह ही शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसमें पानी भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा करता है। गर्मी में इसे खाने से पेट में जलन और गर्मी कम होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखती है और दिनभर फ्रेश फील करवाती है।

लीची (Litchi)

लीची गर्मियों का एक पसंदीदा फल है, जो स्वाद के साथ ठंडक भी देता है। इसमें पानी और नैचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। लीची खाने से शरीर कूल रहता है और थकान कम होती है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, ताकि शरीर संतुलित बना रहे।

संतरा (Orange)

संतरा उन फलों में आता है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करते हैं। इसमें विटामिन C भरपूर होता है और पानी भी अच्छी मात्रा में होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी में ताजगी देता है। संतरा खाने से शरीर हल्का और एक्टिव महसूस करता है।

मौसंबी (Sweet Lime)

मौसंबी का जूस गर्मी में काफी राहत देता है। यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और पानी की कमी पूरी करता है। इसमें जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को संतुलित रखते हैं। गर्मी में इसे पीने से कमजोरी और थकान कम होती है।

अनानास (Pineapple)

अनानास एक ऐसा फल है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन में भी मदद करता है। इसमें एंजाइम्स होते हैं जो खाना पचाने में मदद करते हैं। यह शरीर को हल्का रखता है और गर्मी के असर को कम करता है। इसे खाने से फ्रेशनेस महसूस होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article