हेल्थ

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ नाश्ते में खाना शुरू करें ये चीजें, तेजी से कम होने लगेगा बाहर निकला पेट

वेट लॉस के लिए यदि आपने एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तक सब कुछ ट्राई कर लिया है, तो आज हम आपको इसका कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आज हम आपको नाश्ते में खाने के लिए कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती हैं।

Image

Breakfast to lose belly fat

आज तेजी से खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर हमारी सेहत के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर देते हैं। खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण बढ़ता हुआ मोटापा आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। जिसे कम करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिन्हें रोजाना नाश्ते में शामिल करने से आपको वेट लॉस में काफी आसानी मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

स्प्राउट्स

वेट लॉस के लिए नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप मूंग दाल और चना में और लोबिया जैसी चीजों को अंकुरित करके कटी हुई सब्जियां मिलाकर खाएं। इसमें प्रोटीन और फाइबर जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी भूख को कंट्रोल करते हैं। इससे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है।

पोहा

भारतीय घरों में पोहा नाश्ते का सबसे पसंदीदा विकल्प है। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको नाश्ते में पोहा जरूर शामिल करना चाहिए। पोहा काफी लाइट और हेल्दी फूड है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे आपके वेट लॉस में काफी आसानी मिल सकती है।

बेसन का चीला

नाश्ते में हेल्दी के साथ कुछ टेस्टी खाने का मन है, तो आप बेसन से बना चीला भी ट्राई कर सकते हैं। इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं। आप इसमें कई तरह की वेजिटेबल मिक्स करके खा सकते हैं। ये आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article