हेल्थ

World Vegan day: वीगन डाइट से कैसे होता है वेटलॉस, इस एक्ट्रेस को भी मिला था फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 10:52 AM IST

World Vegan Day 2022: वीगन डाइट प्लान फॉलो करने से शरीर के बढ़ते वजन को काफी तेजी से घटाया जा सकता है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने वीगन डाइट की मदद से ही अपना वजन कम किया था।

Image

World Vegan Day

KEY HIGHLIGHTS
वीगन डाइट से सोनाक्षी सिन्हा ने घटाया था 30 किलो वजनवीगन डाइट में कैलोरी कम होती है वीगन डाइट फॉलो करने से वजन को कंट्रोल कर सकते हैं

World Vegan Day 2022: आधुनिक समय में कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान बताया जाता है। खासतौर पर गलत खानपान की वजह से वजन काफी तेजी से बढ़ता है। कई लोग अपने वजन को कम करने के लिए तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं। इन डाइट प्लान में वीगन डाइट भी शामिल है। यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें आपको प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करना होता है। यानी आप पशु-पक्षियों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर सकते हैं। वजन कम करने में यह डाइट प्लान आपकी मदद कर सकता है।

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को इस डाइट प्लान से फायदा पहुंचा है। इन एक्ट्रेस में सोनाक्षी सिन्हा शामिल हैं। एक समय में सोनाक्षी सिन्हा 90 किलो की हुआ करती थीं। उन्होंने वीगन डाइट की मदद से करीब 30 किलो वजन घटाया है। आइए जानते हैं वीगन डाइट से कैसे होता है वेटलॉस?

वीगन डाइट प्लान की मदद से वजन को तेजी से घटाया जा सकता है। दरअसल, इस डाइट को फॉलो करने से बॉडी मास इंडेक्स्ट दूसरे डाइट प्लान फॉलो करने की तुलना में काफी कम होता है। क्योंकि पशुओं पर आधारित फूड्स में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। वहीं, प्लांट बेस्ड फूड्स में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है, जिससे वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

सोनाक्षी सिन्हा ने घटाया था 30 किलो वजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज काफी फिट और हेल्दी नजर आती है, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनका वजन करीब 90 किलो हुआ करता था। वीगन डाइट की मदद से उन्होंने करीब 30 किलो वजन घटाया।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आहार में हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स युक्त आहार को शामिल किया था। उन्होंने अपने पसंदी आहार को छोड़कर हेल्दी फूड्स लेना शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने पूरे दिन में काफी सारा पानी पिया।

पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिसकी मदद से वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने हर 2 घंटे पर वीगन फूड्स के छोटी-छोटी मील को लेना शुरू किया। इससे उनके वजन में काफी फर्क नजर आया था। आज सोनाक्षी काफी फिट और हेल्दी नजर आती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article