हेल्थ

Breakfast in Diabetes: डायबिटिक पेशेंट्स नाश्ते में अंडे के साथ खाएं ये चीजें, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 07:02 AM IST

Breakfast in Diabetes: आजकल डायबिटीज की समस्या काफी देखने को मिल रही है। ऐसे में यदि नाश्ते में अंडे के साथ-साथ ओट्स, दलिया और पनीर शामिल किया जाए, तो इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

Image

अंडे के साथ साथ दलिया और पनीर भी है डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा नाश्ता

KEY HIGHLIGHTS
  • नाश्ते में अंडे के साथ करें दलिया का सेवन
  • फाइबर और कैलोरी से भरपूर दलिया देता है एनर्जी
  • पनीर का सेवन भी डायबिटिक पेशेंट्स के लिए है फायदेमंद


Breakfast in Diabetes: आजकल बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में डायबिटीज की समस्या काफी देखने को मिल रही है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसका पक्का इलाज तो नहीं है, लेकिन यदि खान-पान पर ध्यान दिया जाए तो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डायबिटीज के पेशेंट्स को सुबह के नाश्ते में अंडे के साथ कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए, ताकि शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सके। तो चलिए जानते हैं कौन सी चीजें सुबह के नाश्ते में शामिल की जानी चाहिए।

डायबिटीज में अंडा है फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, अंडे का पीला भाग शुगर पेशेंट्स को नहीं खाना चाहिए। अंडा खाने से 70 कैलोरी के साथ-साथ 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो डायबिटीज में शुगर लेवल को ठीक बनाए रखने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज में प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडा एक अच्छा ऑप्शन है।

दलिया का किया जा सकता है सेवन

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दलिया का सेवन भी बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल, दलिया में फाइबर, कैलोरी और प्रोटीन शुगर उच्च मात्रा में शामिल होते हैं, जो शुगर लेवल को तो बढ़ने से रोकते ही हैं, साथ ही सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद माने जाते हैं। ये वजन को भी कंट्रोल करता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है।

पनीर भी है फायदेमंद

शुगर पेशेंट्स के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए यदि आप अपने नाश्ते में पनीर और दही को शामिल करते हैं, तो ये आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन

डायबिटीज में कुछ अन्य चीजों का भी सेवन किया जा सकता है। यदि आप अपनी डाइट में खीरा, करेला, टमाटर का जूस और ओट्स को शामिल करते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article