हेल्थ

कानों में दिनभर लगा रहता है ईयरफोन? तो खत्म हो सकती है सुनने की क्षमता, जानें क्या है हेडफोन लगाने का 60-60 फॉर्मूला

Side Effects of Earphone In Hindi: ईयरफोन का बहुत अधिक इस्तेमाल आपके कानों की क्षमता को खराब कर सकता है। जिससे न केवल आपको सुनने में समस्याएं होने लगती हैं, बल्कि इससे आपको कई और भी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

formula of earphone usese

बदलते समय में आज ईयरफोन का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में लोगों द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि एक ही ऑफिस में बहुत से लोग बैठे होने के कारण डिस्टर्बेंस से बचने के लिए लोग अक्सर ईयर फोन और हेडफोन लगाकर काम करने के आदी हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईयरफोन का इतना अधिक इस्तेमाल आपकी सुनने की क्षमता को खराब कर सकता है। जी हां आज हम आपको अधिक ईयरफोन के यूज से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि कैसे आप 60-60 फॉर्मूले को अपनाकर अपने कानों की सुरक्षा ईयरफोन से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्या है ईयरफोन इस्तेमाल के लिए 60/60 नियम? - What is the 60/60 rule for earphone use?

कानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ईयरफोन इस्तेमाल का एक नियम इजाद किया था। जिसे 60/60 नियम के नाम से जाना जाता है। इस नियम की मानें तो आपको ईयरफोन/हेडफोन इस्तेमाल करते समय उसकी आवाज को अधिकतम 60% पर रखना चाहिए। इसके अलावा आपको ईयरफोन का लगातार इस्तेमाल 60 मिनट तक ही करना चाहिए।

ज्यादा ईयरफोन लगाने के नुकसान - Disadvantages of wearing earphones for a long time

कान में दर्द

लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने से आपके कान के पर्दे प्रभावित होते हैं। जिससे आपको कानों में दर्द का अनुभव भी हो सकता है। क्योंकि बहुत तेज म्यूजिक सुनने से आपके कानों में प्रेशर बढ़ने लगता है। इसलिए इसे अनदेखा करने की कोशिश न करें।

इंफेक्शन का खतरा

रोजाना लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने से आपके कानों में बैक्टीरिया पैदा हो सकता है। जिससे आपको इयर इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। क्योंकि आजकल आने वाले ईयरफोन आपके कानों में हवा के प्रवेश को बंद कर देते हैं।

सुनने में समस्या

ज्यादा देर तक ईयरफोन का इस्तेमाल तेज आवाज में करने से आपकी सुनने की क्षमता प्रभावित होती है। वहीं यदि आप इस आदत को लंबे समय तक बनाए रखते हैं, तो आप पूरी तरह बहरेपन का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए ईयरफोन का कम से कम इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article