हेल्थ

वेट लॉस के लिए रोज सुबह उठकर पिएं ये खास ड्रिंक, मक्खन की तरह पिघल जाएगी पेट पर जमा चर्बी

Drinks For Weight Loss: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण मोटापा आज एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन कुछ भी ज्यादा काम नहीं आता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं।

Image

morning drinks for weight loss

Morning Drinks for Weight Loss: खराब जीवनशैली और खानपान के कारण बढ़ा हुआ वजन यानी मोटापा आज एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वहीं सर्दियों में तो लोगों का वजन और भी बढ़ा हुआ रहता है। क्योंकि इस मौसम में हम अक्सर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। लेकिन अब जब गर्मी का मौसम आने को है, तो आप अपने वजन को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। जी हां गर्मी के मौसम में वजन को कम करना थोड़ा आसान हो जाता है। क्योंकि इस मौसम में हमारे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से पिघलने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसी वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को तेजी से कम करने का काम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में...

खीरा-टमाटर का जूस

खीरा और टमाटर के 1 गिलास जूस का सेवन रोज सुबह करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। आपको बता दें कि खीरा में लगभग 80% तक पानी मौजूद होता है, इसके अलावा इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती होती है, जो आपके वजन को कम करने में काफी मदद करती है। इसके अलावा ये जूस आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

नींबू-पुदीना पानी

वेट लॉस के लिए कुछ कारगर ड्रिंक्स की बात करें तो नींबू-पुदीना पानी इसमें काफी कारगर साबित होता है। इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर में डिटॉक्स कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।

मसाला छाछ

गर्मियों में छाछ पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। वहीं अगर मसाला छाछ मिल जाए तो फिर मजा दोगुना हो जाता है। जी हां वेट लॉस जर्नी में छाछ आपकी काफी मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आपकी पाचन शक्ति को मजबूत कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जो आपको वेट लॉस करने में काफी असरदार साबित होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article