हेल्थ

सर्दियां आते ही क्या आप भी बड़े शौक से करते हैं हरे मटर का सेवन, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है ये बीमारियां

Side Effects Of Eating Too Much Green Peas: सर्दियां आते ही कई तरह की मौसमी सब्जियां बाजार में मिलने लगती है। इसे लोग बड़े ही शौक से खाते हैं। मौसमी सब्जियों में मटर भी खूब बिकता है। इसका लोग बड़े शौक से सेवन करते हैं। कोई आलू मटर तो कोई मटर पनीर की सब्जी खाना पसंद करता हैं। हरी मटर फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, ई, डी, सी, के, कोलीन, पैंटोथैनिक एसिड, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

Image

side Effects of Green Peas

Side Effects Of Eating Too Much Green Peas: सर्दियां आते ही कई तरह की मौसमी सब्जियां बाजार में मिलने लगती है। इसे लोग बड़े ही शौक से खाते हैं। मौसमी सब्जियों में मटर भी खूब बिकता है। इसका लोग बड़े शौक से सेवन करते हैं। कोई आलू मटर तो कोई मटर पनीर की सब्जी खाना पसंद करता हैं। हरी मटर फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, ई, डी, सी, के, कोलीन, पैंटोथैनिक एसिड, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जिसकी वजह से सब्जी टेस्टी बनती है और साथ ही कई फायदे भी पहुंचाती है। लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हरे मटर का भी जरूरत से ज्यादा सेवन करना सेहत को कई बड़े नुकसान पहुंचा सकता है। जरूरत से ज्यादा हरी मटर खाने से व्यक्ति को एसिडिटी, ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्याएं हो सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको हरा मटर खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जाने हरा मटर खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

हरी मटर खाने के नुकसान - side Effects of Green Peas

एसिडिटी

हरी मटर का ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती है।

गैस

हरे मटर का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से गैस, अपच की समस्या भी हो सकती है। हरी मटर में मौजूद प्रोटीन की अधिकता खाना पचाने में समस्या पैदा कर सकती है जिससे गैस की समस्या होने लगती है।

मोटापा

हरी मटर में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मोटापा का कारण बन सकती है। ऐसे में इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचें।

गठिया की समस्या

हरी मटर में मौजूद प्रोटीन, अमीनो एसिड, फाइबर और विटामिन डी हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकि जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से गठिया की समस्या पैदा हो सकती है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article