हेल्थ

ज्यादा न करें चिया सीड्स का इस्तेमाल, सेहत को फायदे की जगह होगा भारी नुकसान, जानें कितनी मात्रा है सेफ

Side Effects of Chia Seeds: चिया सीड्स के सेहत को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन इसकी मात्रा के बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स में सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

side effects of chia seeds

Photo : iStock

हमारी सेहत के लिए चिया सीड्स काफी फायदेमंद होते हैं। कई तरह के फायदों के अलावा लोग चिया सीड्स का सेवन वेट लॉस के लिए भी करते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। यदि आप चिया सीड्स का सेवन एक निश्चित मात्रा में करते हैं तो इससे आपको काफी फायदा होना लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से इसके साइड इफेक्ट्स को भी आपको झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

चिया सीड्स के साइड इफेक्ट - Side Effects of Chia seeds in Hindi

पाचन तंत्र को नुकसान

चिया सीड्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन जहां सीमित मात्रा में फाइबर आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है, वहीं इसका सेवन ज्यादा करने पर यह गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं के कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

एलर्जी का खतरा

चिया सीड्स का सेवन उन लोगों को सोच समझकर करना चाहिए, जिन्हें फाइबर से एलर्जी है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का सेवन करने से आपको एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जिन लोगों को फाइबर फूड्स से एलर्जी है उनको चिया सीड्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

गले में अटकने का खतरा

चिया सीड्स का सेवन कुछ लोग स्मूदी में डालकर तो कुछ लोग कुछ लोग सलाद के साथ मिलाकर करते हैं। जबकि कुछ लोग चिया सीड्स को सीधा खाने का शौक रखते हैं, यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स सीधे खाने पर इसकी गले में अटकने की संभावना बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article