हेल्थ

दिल रहे स्वस्थ तो शरीर भी होगा फिट, शिल्पा शेट्टी ने बताए स्टेप एरोबिक्स के सबसे आसान तरीके

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एरोबिक्स स्टेप वर्कआउट करती दिख रही हैं। यह न सिर्फ मजेदार है बल्कि शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद भी है। खास बात यह है कि इसे कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है।

Image

दिल रहे स्वस्थ, शरीर भी होगा फिट... शिल्पा शेट्टी ने बताए स्टेप एरोबिक्स के सबसे आसान तरीके (Photo: Shilpa Shetty Instagram)

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक, उन्होंने बार-बार यह साबित किया है कि उम्र चाहे जो भी हो, अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो शरीर को फिट और सक्रिय रखा जा सकता है। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कसरत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन लिखा है, "कूदो, झुको, लेकिन कभी रुको मत।"

शिल्पा शेट्टी वीडियो में एरोबिक्स स्टेप वर्कआउट करती दिख रही हैं। यह न सिर्फ मजेदार है बल्कि शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद भी है। खास बात यह है कि इसे कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है। इस वर्कआउट से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? शिल्पा ने खुद अपनी पोस्ट में इन फायदों को साफ-साफ बताया है।

सबसे पहला फायदा यह है कि स्टेप एक्सरसाइज दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। जब आप लगातार कुछ समय तक इस तरह की मूवमेंट करते हैं, तो आपके दिल की धड़कन थोड़ी तेज होती है, जिससे उसका व्यायाम होता है। इससे न सिर्फ दिल मजबूत होता है, बल्कि आपका स्टैमिना भी बढ़ता है।

दूसरा फायदा है कैलोरी बर्न करना। इस तरह की एक्सरसाइज में शरीर के कई हिस्से एक साथ काम करते हैं और तेज गति से मूवमेंट होता है। ऐसे में शरीर अधिक ऊर्जा खर्च करता है, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।

तीसरा फायदा यह है कि यह दिमाग को भी सक्रिय रखता है। जब आप वर्कआउट में मूवमेंट और तालमेल पर ध्यान देते हैं, तो आपका दिमाग भी एक्टिव रहता है। ऐसे में आपकी फोकस करने की ताकत बढ़ती है, और आप बाकी कामों में भी ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।

शिल्पा का कहना है कि इस एक्सरसाइज में फोकस और कोऑर्डिनेशन की जरूरत होती है, जो आपके दिमाग को भी एक तरह से कसरत देता है।

चौथा बड़ा फायदा यह है कि यह आपके जांघों, घुटनों और हिप्स के आसपास की चर्बी को कम करती है और मांसपेशियों को मजबूत करती है।

इनपुट -आईएएनएस

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article