हेल्थ

Peanut and Jaggery Benefits: शरीर को गर्म रखे मूंगफली और गुड़, जानें सर्दी में खाने के फायदे

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 06:05 AM IST

Peanut and Jaggery Benefits: गुड़ और मूंगफली का सेवन करने से सर्दियों की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह आपकी इम्यूनिटी पावर को बूस्ट कर सकता है। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर कर सकता है। गुड़ और मूंगफली का कॉम्बिनेशन कई तरह की परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Image

जानें मूंगफली और गुड़ के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • मूंगफली और गुड़ इम्यूनिटी करें मजबूत
  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए गुड़ और मूंगफली
  • गुड़ और मूंगफली से पाचन हो सकता है दुरुस्त

Peanut and Jaggery Benefits: सर्दियों में गुड़ और मूंगफली से तैयार चिक्की आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आप इन दोनों के मिश्रण से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं ? अगर नहीं, तो जरूर जान लें। सर्दियों में इन दोनों का मिश्रण शरीर की कई परेशानियों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी प्रभावी है। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में गुड़ और मूंगफली खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।

हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

सर्दियों में गुड़ और मूंगफली का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। मूंगफली प्रोटीन और कैल्शियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा गुड़ आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जिससे शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से आपके दांतों और शरीर की हड्डियों की मजबूती बढ़ सकता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

सर्दियों में गुड़ और मूंगफली का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से सर्दियों में वायरल और बैक्टीरियल समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप खांसी, जुकाम और बलगम की परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो गुड़ और मूंगलफली का सेवन करें।

ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर

सर्दियों में अगर आप गुड़ और मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। इसके अलावा सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने में भी यह असरदार साबित हो सकता है।

पाचन की मजबूती बढ़ाए

सर्दियों में पाचन की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए गुड़ और मूंगफली का सेवन करें। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर रूप से होता है, जो पाचन की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। अगर आप डायजेशन को अच्छा करना चाहते हैं, तो गुड़ और मूंगफली का सेवन करें।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article